Google Analytics —— Meta Pixel

CG बजट 2025: युवाओं, शिक्षा, आवास और शहरी विकास पर बड़ा फोकस, 33 हजार शिक्षकों की भर्ती और 12 नए नर्सिंग कॉलेज का ऐलान

Chhattisgarh Budget 2025 : छत्तीसगढ़ सरकार ने आज, 3 मार्च 2025 को अपना वार्षिक बजट पेश (Chhattisgarh Budget 2025 ) किया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दोपहर 12:30 बजे विधानसभा में बजट पेश किया, जो साय सरकार का दूसरा बजट है। इस बजट में हर वर्ग के विकास पर ध्यान दिया गया है, खासकर युवाओं, शिक्षा, उद्योग और शहरी विकास पर। (Chhattisgarh Budget 2025 )

यह भी पढ़े :- तुरंत बच्चे पैदा करो, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने की नवविवाहितों से अपील

युवाओं के लिए बड़े ऐलान

राज्य सरकार ने शिक्षा और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं।
12 नए नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए जाएंगे, जिनके लिए 24 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
राज्य में नर्सिंग कॉलेजों की संख्या 8 से बढ़ाकर 20 की जाएगी।
6 नए फिजियोथैरेपी कॉलेज बनाए जाएंगे।
17 नए नालंदा परिसर बनेंगे, जिनके लिए 100 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है।
नवा रायपुर में NIFT (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी) की स्थापना होगी, जिसके लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
नक्सल प्रभावित जिलों में नए कॉलेज बनाए जाएंगे, जिनके लिए 34 करोड़ रुपये रखे गए हैं।
PM श्री स्कूल योजना के तहत 277 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है।
ITI और पॉलिटेक्निक कॉलेजों के अपग्रेडेशन के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

शिक्षा क्षेत्र में बंपर भर्ती, 33 हजार शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी

बजट में सबसे बड़ा ऐलान 33 हजार शिक्षकों की भर्ती को लेकर किया गया है। वित्त मंत्री ने बताया कि राज्य में लंबे समय से शिक्षकों की कमी की समस्या बनी हुई थी, जिसे दूर करने के लिए इस बजट में पर्याप्त प्रावधान किया गया है।

आवास योजना के लिए 875 करोड़ का बजट

राज्य सरकार ने आवास योजना को मजबूती देने के लिए 875 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस योजना के तहत राज्य के जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे प्रधानमंत्री आवास योजना को भी बढ़ावा मिलेगा।

राज्य कर्मचारियों के लिए खुशखबरी – DA बढ़ाकर 53% किया गया
सरकारी कर्मचारियों के लिए बजट में महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाकर 53% करने की घोषणा की गई है, जिससे लाखों कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।

अन्य प्रमुख घोषणाएं

ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई – राज्य में 10 जिलों में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स गठित की जाएगी, जिसके लिए 30 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

CISF की तर्ज पर SISF का निर्माण होगा, जिससे राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

पत्रकार कल्याण – पत्रकारों के लिए सम्मान निधि को 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार किया गया है।

प्रवासी सम्मेलन – राज्य सरकार द्वारा प्रवासी छत्तीसगढ़ियों के लिए विशेष सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

पुलिस बल को मजबूत करने के लिए नवीन योजनाएं लागू की जाएंगी।

छत्तीसगढ़ की आर्थिक प्रगति

वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी रजत जयंती (25वां वर्ष) मना रहा है और यह राज्य अब युवावस्था में पहुंच चुका है। छत्तीसगढ़ की औसत आयु 24 वर्ष है, जो इसे एक युवा राज्य बनाती है। उन्होंने बताया कि:

साल 2000 में छत्तीसगढ़ की जीडीपी 21 हजार करोड़ रुपये थी, जो अब 5 लाख करोड़ रुपये को पार कर चुकी है।

प्रति व्यक्ति आय 10 हजार रुपये से बढ़कर 1.5 लाख रुपये हो गई है। (Chhattisgarh Budget 2025 )

Back to top button
error: Content is protected !!