Google Analytics —— Meta Pixel

मिलिट्री बेस कैंप पर आत्मघाती हमला, 12 लोगों की हुई मौत

Pakistan Military Camp Attack: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले के आर्मी कैंट इलाके में दो आत्मघाती बम विस्फोट हुए हैं, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 25 घायल हो गए हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हमले की निंदा की है। दरअसल, एक आंतकवादी गुट के दो आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोटकों से भरी दो कारों को एक मिलिट्री कंपाउंड में घुसा दिया, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट के बाद कई आतंकवादियों ने कंपाउंड में घुसने की कोशिश की। सेना के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि वे हमलावरों की तलाश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में कल प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, 900 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, पढ़ें पूरी खबर

इस हमले कि जिम्मेदारी हाफिज गुल बहादुर गुट ने ली है। पुलिस ने कहा कि दो विस्फोटों के बाद हवा में धुंआ का गुबार उठ रहा था और गोलीबारी जारी थी। मरने वालों में चार बच्चे थे। पीड़ित विस्फोट स्थल के पास ही रहते थे। हमले सूर्यास्त के बाद हुए जब लोग मुस्लिम पवित्र महीने रमजान के दौरान अपना रोजा खोल रहे थे। बन्नू जिला अस्पताल के प्रवक्ता मुहम्मद नोमान ने बताया कि शाम को हुए धमाकों में घरों और दूसरी इमारतों को बहुत नुकसान पहुंचा है। छतें और दीवारें ढह गई और इसी वजह से लोग हताहत हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। (Pakistan Military Camp Attack)

ब्लास्ट से गिरी मस्जिद की छत

बचावकर्मियों और प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता मुहम्मद अली सैफ ने कहा कि विस्फोटों के कारण पास की एक मस्जिद की छत गिर गई। इस दौरान कई नमाजी अंदर मौजूद थे। मलबे के नीचे से लोगों को निकालने की कोशिश की गई। बचावकर्मियों ने मस्जिद के इमाम का शव बरामद किया है। रमजान शुरू होने के बाद से ये पाकिस्तान में तीसरा आतंकवादी हमला है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने जांच के आदेश दिए हैं। इधर, पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक महिला ने आत्मघाती हमला किया, जिसमें पाकिस्तानी सेना के ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। महिला ने यह हमला अर्धसैनिक गश्ती दल की गाड़ी को निशाना बनाकर किया था। (Pakistan Military Camp Attack)

नवंबर 2024 में मारे गए थे 12 सैनिक

दरअसल, सोमवार को हमला बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से लगभग 170 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में कलात में हुआ। हालांकि अभी तक किसी संगठन में बम विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन पुलिस ने आशंका जताई है कि यह काम बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने किया है। इससे पहले साल 2024 नवंबर में एक आत्मघाती कार बम विस्फोट में 12 सैनिक मारे गए थे। जबकि कई अन्य घायल हो गए थे। जुलाई में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे अपने वाहन में विस्फोट कर दिया था। जबकि अन्य आतंकवादियों ने सैन्य प्रतिष्ठान की बाहरी दीवार के पास गोलीबारी शुरू कर दी थी। (Pakistan Military Camp Attack)

Back to top button
error: Content is protected !!