Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में कल प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, 900 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, पढ़ें पूरी खबर

Placement Camp in Rajnandgaon: राजनांदगांव जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 6 मार्च यानी कल सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। प्लेसमेंट कैंप में टेक्नोटास्क बिजनेस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड टेड़ेसरा की ओर से कस्टमर सपोर्ट एसोसिएट के 200 पद, सेफ इंटेलिजेंस सिक्योरिटी सर्विस आर्य नगर कोहका भिलाई की ओर से सिक्योरिटी जवान के 100 पद और सिक्योरिटी गार्ड के 300 पद, सुरक्षा सुपरवाइजर के 50 पद, लेबर के 50 पद और ब्लूचिप जॉब प्राइवेट लिमिटेड तेलीबांधा रायपुर की ओर से रिंगर केवल पुरूष के 7 पद और सनसूर श्रृष्टि इंडिया प्राइवेट लिमिटेड तुलसीपुर राजनांदगांव की ओर से ब्रांच मैनेजर के 33 पद, बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर के 10 पद के लिए भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में वन टाइम सेटलमेंट योजना-2 की शुरुआत, किफायती दरों पर घर खरीदने का सुनहरा मौका

प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए इच्छुक आवेदक अपने शैक्षणिक योग्यता के सम्पूर्ण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो, रोजगार पंजीयन कार्ड के साथ निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं। वहीं राजनांदगांव शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में भी 6 मार्च को सुबह 10.30 बजे से ड्रोल्स पेट फूड प्राइवेट लिमिटेड की ओर से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट कैंप में व्यवसाय विद्युतकार, मैकेनिक डीजल, फिटर, वेल्डर, टर्नर, इन्स्ट्रुमेंटेशन, फिटर + अप्रेंटिसशिप इन बॉयलर, विद्युतकार+अप्रेंटिसशिप इन बॉयलर में ITI पास पुरूष प्रशिक्षार्थी अपने समस्त शैक्षणिक और आवश्यक प्रमाण-पत्र के साथ शामिल हो सकते हैं। (Placement Camp in Rajnandgaon)

गरियाबंद में कल प्लेसमेंट कैंप

इधर, गरियाबंद में जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 6 मार्च को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से कार्यालय परिसर में निजी प्रतिष्ठान श्री पैरी गंगा महाविद्यालय, मैनपुर, आर्यभट्ट कला, विज्ञान महाविद्यालय, कोपरा और अलर्ट सिक्योरिटी सर्विस फल मार्केट के पास लालपुर, रायपुर में सहायक प्राध्यापक की भर्ती की आएगी। हिंदी, राजनीति शास्त्र, समाज शास्त्र, भूगोल, अंग्रेजी, गणित, भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान, प्राणिशास्त्र और कम्प्यूटर के लिए सहायक प्राध्यापक की भर्ती होगी। (Placement Camp in Rajnandgaon)

200 पदों के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

इसके अलावा सुरक्षा प्रहरी, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक, सिक्योरिटी गार्ड, महिला सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर, कारपेंटर और कम्प्यूटर ऑपरेटर के रिक्त 200 पदों पर भर्ती के लिए 6 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें निजी प्रतिष्ठान में रिक्त पदों पर भर्ती की कार्रवाई की जाएगी। निजी प्रतिष्ठान में रोजगार के इच्छुक उस विषय में स्नातकोत्तर उत्तीर्ण और 8वीं 10वीं, 12वीं समेत स्नातक उत्तीर्ण आवेदक अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधी अंकसूची-प्रमाण पत्र की मूलप्रति, छायाप्रति के साथ जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र परिसर गरियाबंद में उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैंप का लाभ उठाएं। इन पदों की पूर्ति के लिए सेट,नेट, PHD उत्तीर्ण आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए कार्यालयीन फोन नंबर 07706-241269 में संपर्क कर सकते हैं। (Placement Camp in Rajnandgaon)

Back to top button
error: Content is protected !!