Google Analytics —— Meta Pixel

लॉन्च के कुछ ही समय बाद स्टारशिप में हुआ धमाका, आग के गोले में बदला

SpaceX Starship : एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को गुरुवार को बड़ा झटका लगा। दरअसल मेगा रॉकेट स्टारशिप (SpaceX Starship) की 8वीं परीक्षण उड़ान के दौरान स्पेसएक्स को झटका लगा और लॉन्च होने के कुछ ही मिनटों बाद स्टारशिप से संपर्क टूट गया। इस कारण रॉकेट के इंजन बंद हो गए और स्टारशिप रॉकेट आसमान में ही फट गया, जिसके वीडियो को एलन मस्क ने अपने अधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर किया है।

यह भी पढ़े :- एक साल में 52 जुमे होते हैं और होली एक दिन, रंग से दिक्कत हो तो घर से ना निकलें, संभल CO ने दिया विस्फोटक बयान

रॉकेट में हुए धमाके के बाद कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे जिसमें दक्षिणी फ्लोरिडा और बहामास के आसमान में स्टारशिप रॉकेट के मलबे गिरते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि कंपनी द्वारा इसे पूरी तरह असफल नहीं बताया गया है। स्पेसएक्स का कहना हैकि इस लॉन्चिंग के दौरान उन्होंने सुपर हेवी बूस्टर पर सफलतापूर्वक काम किया है जिससे उन्हें महत्वपूर्ण डेटा मिला है।

स्पेसएक्स ने जारी किया बयान

स्पेसएक्स ( SpaceX Starship) ने बाद में एक अपडेट में कहा कि लॉन्च के दौरान स्टारशिप तेजी से पूर्वनिर्धारित मार्ग पर आगे नहीं बढ़ सका था, इस वजह से हमारा संपर्क उससे टूट गया था. इसके बाद टीम ने इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू करने की कोशिश की और तुरंत सुरक्षा अधिकारियों से बात की.

स्पेसएक्स ने कहा, ‘हम आज की उड़ान परीक्षण से डेटा की समीक्षा करेंगे ताकि मूल कारण को बेहतर ढंग से समझा जा सके. आज की उड़ान स्टारशिप को और ज्यादा सुधार करने के लिए प्रेरित करेगी .

दो महीने बाद हुआ था प्रक्षेपण

यह प्रक्षेपण लगभग दो महीने बाद हुआ. इससे पहले जनवरी में एक लॉन्च विस्फोट के बाद खत्म हो गया था, जिससे जलते हुए मलबे तुर्क और कैकोस पर गिरे थे. नासा इस मिशन पर करीब से नजर रख रहा था क्योंकि अंतरिक्ष एजेंसी ने इस दशक के अंत में अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर उतारने के लिए स्टारशिप को पहले ही बुक कर लिया है.

Back to top button
error: Content is protected !!