Google Analytics —— Meta Pixel

महिलाओं की समृद्धि से ही होगी प्रदेश की उन्नति – राजस्व मंत्री वर्मा

राजस्व मंत्री वर्मा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का किया गया सम्मान

Balodabazar News  : राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर भवन बलौदाबाजार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम क़ा शुभारम्भ मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा एवं उपस्थित अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों में पदस्थ एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 नारी शक्तियों को सम्मानित किया गया तथा खेल स्पर्धा में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री वर्मा ने छत्तीसगढ़ बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत उपस्थितों को शपथ दिलाई।

यह भी पढ़े :- IND vs NZ CT 2025 Final: भारत-न्यूजीलैंड फाइनल से पहले बड़ी खबर, विराट कोहली हुए चोटिल, क्या फाइनल में खेलेंगे विराट? पढ़े पूरी खबर

रराजस्व मंत्री वर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि आज का दिन महिलाओं के बलिदान, त्याग, समर्पण को याद करने का दिन है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। महिला शिक्षित हो, समृद्ध हो तभी छतीसगढ़ में समृद्धि आएगी। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना अंतर्गत हर माह महिलाओं के खाते एक हजार रुपये अंतरित हो रही है। इसके साथ ही लखपति दीदी योजना जैसे अन्य योजना संचालित हो रहे हैं। अब फिर से रेडी टू ईट क़ा निर्माण महिला समूहो द्वारा किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए घर- घर शौचालय निर्माण क़ा बीड़ा उठाया है। महिलाओं के नाम पर राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव के नेतृत्व में हमारी सरकार द्वारा महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। जीवन में शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है। आज भी ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों की महिलाएं शिक्षा में पीछे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं शिक्षित होकर परिवार, समाज और देश को आगे बढ़ाएं। (Balodabazar News)

इस अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी, जनपद उपाध्यक्ष सुलोचना यादव, उपाध्यक्ष सुमन योगेश वर्मा, स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानीं एस डीएम अमित गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर रंजना आहूजा,महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी टी के जाटवर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नारी शक्ति उपस्थित थीं। (Balodabazar News)

Back to top button
error: Content is protected !!