Google Analytics —— Meta Pixel

ED की कार्रवाई में प्रदेश का कोई दखल नहीं है: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

CM on ED Action: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर ED की छापेमारी को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- सभी जानते हैं कि कांग्रेस की सरकार में कई घोटाले हुए थे। इसकी जांच केंद्रीय एजेंसी कर रही है। ED की जांच चल रही है और इसमें प्रदेश का कोई दखल नहीं है। CM साय ने कहा कि कांग्रेस की 5 साल की सरकार में तरह-तरह के स्कैम और घोटाले हुए हैं। कई लोग जेल के अंदर है। कई लोग जेल जाने की तैयारी में हैं। इस बीच ED की नियमित जांच हो रही है। ED केंद्रीय एजेंसी है, जिसमें प्रदेश का कोई लेना-देना नहीं है। 

यह भी पढ़ें:- पूर्व CM बघेल के घर छापा से एकजुट हुए कांग्रेसी, राष्ट्रीय नेताओं ने सरकार को घेरा

डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि भूपेश बघेल के कार्यकाल में बड़े-बड़े घोटाले हुए हैं। ED की कार्रवाई लंबे समय से चल रही है। जांच में उन्हें कोई साक्ष्य मिला होगा और उसके आधार पर ED ने जांच की कार्रवाई की है। अगर इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है तो इसमें कोई डरने की या घबराने की बात नहीं होनी चाहिए। भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि ED अपने जांच के मुताबिक काम कर रही है। कांग्रेस के कहने से क्या होगा। बीजेपी के कार्यालय प्रभारी नरेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेसियों को इसे राजनीतिक कार्रवाई की बजाय कर्मों का फल मानना चाहिए। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय यानी ED मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे के घर पर छापेमारी कर रही है। (CM on ED Action)

छत्तीसगढ़ में 14 स्थानों पर छापेमारी

ED कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छत्तीसगढ़ में 14 स्थानों पर छापेमारी कर रही है। इस पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने कहा कि ED की आड़ में सत्ता का षड्यंत्र। जब अदालत से सात साल पुराना झूठ उजागर हो गया तो भाजपा ने अपनी फिर नई चाल चल दी! ईडी को मोहरा बनाकर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के घर भेज दिया। सत्ता का खेल देखिए-जहां साजिश नाकाम हुई, वहां जांच एजेंसी की एंट्री करा दी गई। यह जांच नहीं, सत्ता के इशारे पर बदले की कार्रवाई है। भाजपा अगर यह सोच रही है कि दबाव बनाकर कांग्रेस की आवाज को कुचल देगी तो यह उसकी सबसे बड़ी गलती होगी। लड़ाई अब और तेज होगी, और हर साजिश का जवाब पहले से भी ज्यादा कठोर मिलेगा। (CM on ED Action)

Back to top button
error: Content is protected !!