पूर्व CM बघेल के घर छापा से एकजुट हुए कांग्रेसी, राष्ट्रीय नेताओं ने सरकार को घेरा
Congress on Bhupesh Baghel: पूर्व CM भूपेश बघेल के घर ED रेड को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार प्रमुख पवन खेड़ा ने प्रतिक्रिया दी है। साथ ही सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि संसद का सत्र शुरू हो रहा है। चारों तरफ से घिरी हुई भाजपा ने हैडलाइन बदलने के लिए, देश का ध्यान टैरिफ, गिरती हुई अर्थव्यवस्था, वोटर्स लिस्ट फ्रॉड आदि से भटकाने के लिए आज सुबह से ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के घर पर ED द्वारा रेड करवा दी। भाजपा को समझ लेना चाहिए कि वह ना कांग्रेस को रोक पाएगी, ना हमारे किसी भी नेता को ना डरे हैं, ना डरेंगे।
यह भी पढ़ें:- पूर्व CM भूपेश बघेल के घर ED रेड से प्रदेश में हलचल, कांग्रेस ने बताई बदले की राजनीति
PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि ED की दबिश-भाजपा की हताशा का नतीजा है। भाजपा की राजनीति अब जांच एजेंसियों के सहारे चल रही है। सात साल पुराने झूठे केस को अदालत ने खारिज कर दिया, लेकिन दुर्भावना से ईडी को मोहरा बना दिया गया। सुबह ED की टीम पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के निवास पर पहुंची। ये जांच है या राजनीतिक प्रतिशोध ? अगर भाजपा यह सोच रही है कि कांग्रेस को डराया या रोका जा सकता है तो यह उसकी सबसे बड़ी भूल है। कांग्रेस न झुकी है, न झुकेगी। अब हर षड्यंत्र का जवाब और भी दमदार होगा। (Congress on Bhupesh Baghel)
राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने कसा तंज
छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि मुझे लगता है कि हमारे पूर्व मुख्यमंत्री को लंबे समय से परेशान किया जा रहा है। मैं यही कहूंगी कि हम डरने वालों में से नहीं हैं। डराने-धमकाने से राजनीति नहीं होती। ईडी को अपना काम करना है। हम कानून पर विश्वास करते हैं, उसका सम्मान करते हैं और कानून अपना काम करेगा। छत्तीसगढ़ की पूर्व कांग्रेस प्रदेश प्रभारी और सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि यह सब राजनीति से प्रेरित है। यह सरकार अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों पर ED और अन्य एजेंसियों का इस्तेमाल करती है, लेकिन कांग्रेस पार्टी इन चीजों से दबने वाली नहीं है। (Congress on Bhupesh Baghel)



