Google Analytics —— Meta Pixel

Elon Musk On Twitter Down: एक्स पर साइबर अटैक, हैकर ग्रुप Dark Storm Team ने कहा- हमने किया, मची खलबली

Elon Musk On Twitter Down: एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) का सर्वर कल सोमवार (10 मार्च) को कई बार डाउन हुआ. जब ऐलन मस्क ने कहा कि एक्स पर साइबर अटैक हुआ है, उसके बाद टेलीग्राम पर फिलिस्तीन समर्थक कुख्यात हैकर ग्रुप Dark Storm Team ने इस साइबर हमले की जिम्मेदारी ली।

एक्स पर साइबर अटैक हुआ है : ऐलन मस्क

जब सोमवार को X का सर्वर लगातार डाउन (Elon Musk On Twitter Down) रहा तो इस पर ऐलन मस्क का रिएक्शन आया. मस्क ने कहा, ‘एक्स पर साइबर अटैक हुआ है. रोजाना एक्स पर साइबर अटैक किए जा रहे हैं, लेकिन इस बार बड़े पैमाने पर एक्स को निशाना बनाया गया है. ये किसी खतरनाक ग्रुप का काम है या कोई देश भी इसमें शामिल है. इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े :- ED रेड को लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल का बयान, बोले- अब विधानसभा में सवाल पूछना अपराध है 

X पर पेज लोड नहीं हो पा रहा था

आउटेज ट्रैकर वेबसाइट पर यूजर डेटा के अनुसार, थोड़े समय की गिरावट के बाद आउटेज रिपोर्ट की संख्या बढ़कर 26,579 हो गई. दिन में यह संख्या 40,000 यूजर तक पहुंच गई. यूनाइटेड किंगडम में भी, 10,800 से ज़्यादा यूजर्स ने दिन में ही आउटेज की शिकायत की. हालांकि, इस आउटेज का कारण तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया. कई यूजर ने शिकायत की थी कि वे एक्स पर पेज लोड नहीं कर पा रहे हैं या अपनी टाइमलाइन रिफ्रेश नहीं कर पा रहे हैं. यूजर्स ने लिखा, “ट्विटर एक घंटे के लिए बंद हो गया था, लेकिन अब सब ठीक लग रहा है क्या?

मार्च 2023 में भी आई थी समस्या

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, उसने मार्च 2023 में एक घंटे से अधिक समय तक गड़बड़ियों का सामना किया था. इस वक्त लिंक काम नहीं कर रहे थे और कुछ यूजर अपने अकाउंट में लॉग इन भी नहीं कर पा रहे थे। (Elon Musk On Twitter Down)

Back to top button
error: Content is protected !!