Google Analytics —— Meta Pixel

ED रेड को लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल का बयान, बोले- अब विधानसभा में सवाल पूछना अपराध है 

Bhupesh Baghel on ED: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और AICC महासचिव भूपेश बघेल के घर पर ED ने छापेमारी की, जो करीब 10 घंटे तक चली। टीम के जाने के बाद पूर्व CM भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं और मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ED घर से चली गई है। मेरे घर में उनको तीन चीजें मिली हैं। पहला- मंतूराम और डॉ पुनीत गुप्ता (डॉ रमन सिंह के दामाद) के बीच करोड़ों के लेनदेन की बातचीत की पेनड्राइव। दूसरा- डॉ रमन सिंह के पुत्र अभिषाक सिंह की सेल कंपनी के कागज। तीसरा- पूरे संयुक्त परिवार में खेती, डेयरी, स्त्रीधन, ‘कैश इन हैंड’ मिलाकर लगभग 33 लाख रुपए, जिनका हिसाब उनको दिया जाएगा। मुख्य बात यह है कि ED के अधिकारी कोई ECIR नंबर नहीं दे पाए हैं।

यह भी पढ़ें:- किसानों, गरीबों और मजदूरों का विकास हमारी प्राथमिकता : मंत्री बघेल

पूर्व CM बघेल ने कहा कि मैं अखबार पढ़ रहा था और चाय पी रहा था, तभी ED की टीम आई। मैंने उनसे कहा कि उनका स्वागत है और मैं महीनों और सालों से उनका इंतजार कर रहा था। मेरी पत्नी, तीन बेटियां, बेटा, बहू, पोते और पोतियां यहां रहते हैं। हम खेती करते हैं। इस संयुक्त परिवार में हम 140 एकड़ जमीन पर खेती करते हैं। हमारे पास वही था जो हमने घोषित किया था। उन्होंने इसकी जांच की। अलग-अलग लोगों से 33 लाख रुपए नकद मिले, मेरी पत्नी, बेटे, बहू और बेटियों से। हम खेती भी करते हैं और डेयरी भी चलाते हैं। इसमें स्त्रीधन भी शामिल है। (Bhupesh Baghel on ED)

हमारे घर से 30-33 लाख रुपए मिले: भूपेश बघेल

उन्होंने कहा कि हमने उनसे कहा कि हम उन्हें लिखकर देंगे कि उन्हें हमारे घर से 30-33 लाख रुपए मिले हैं। ऐसा माहौल बनाया गया कि नोट गिनने वाली मशीनें लाई गई हैं। मुझे नहीं लगता कि यह बहुत बड़ी रकम है। यह साफ है कि अब विधानसभा में सवाल पूछना अपराध हो गया है। कवासी लखमा ने सवाल पूछे और ED 8 दिन के भीतर उनके आवास पर थी। उन्हें 8 दिन में ही जेल भेज दिया गया। मैंने विजय शर्मा से गरीबों के लिए आवास के बारे में पूछा। चौथे दिन ED मेरे आवास पर आ गए। भाजपा के बौखलाहट की वजह से यह छापा मारा गया। प्रताड़ित, परेशान और बदनाम करने के लिए इस तरह की कार्रवाई करते हैं। मुझे पंजाब का प्रभाव दिया गया, जो मेरे यहां छापे की वजह है। (Bhupesh Baghel on ED)

मेरी आवाज दबाने की ताकत किसी में नहीं: बघेल

पूर्व CM ने कहा कि भूपेश बघेल की आवाज दबाने की ताकत किसी में नहीं है। भूपेश बघेल तो मरने और हारने से नहीं डरता। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़िया पूर्व मुख्यमंत्री और AICC राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के घर पर ED की कार्रवाई सत्तारूढ़ भाजपा के राष्ट्रीय चरित्र द्वेषपूर्ण राजनीति का एक और उदाहरण है। भाजपा ED, IT, CBI जैसी एजेंसियों को विपक्ष के नेताओं को डराने और दबाने के लिए इस्तेमाल कर रही है और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग अपने राजनितिक लाभ के लिए कर रही है, जो लोकतंत्र के लिये खतरा है, ये गलत परंपरा है। सभी कांग्रेसजन बघेल के साथ है और इससे डरने वाले नहीं हैं, बापू के मार्गदर्शन सत्य अहिंसा को मानने वाले लोग है इस संघर्ष को परास्त करके रहेंगे। (Bhupesh Baghel on ED)

ED की टीम पर हमला !

महंत ने शायराना अंदाज में कहा- समझने ही नहीं देती सियासत हम को सच्चाई, कभी चेहरा नहीं मिलता कभी दर्पन नहीं मिलता। वहीं ED के अधिकारियों की एक टीम पर कथित तौर पर उस समय हमला किया गया, जब वे दिन भर की तलाशी के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास से बाहर निकल रहे थे। उनकी कार को घेर लिया गया और कुछ देर के लिए लोगों के एक समूह ने उन्हें जाने से रोक दिया, बताया जा रहा है कि वे कांग्रेस समर्थक थे। इधर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि पूर्व से कई मामलों पर ED कर जांच कर रही थी। बिना सर्वे का रेड नहीं हुआ है। अपराधों की कड़ी भूपेश बघेल से जुड़ा है। शराब, महादेव सट्टा, कोयला घोटालों की लंबी शिकायत है। (Bhupesh Baghel on ED)

Back to top button
error: Content is protected !!