Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस जहां भी सत्ता में होती है, वहां सबसे पहले संविधान का गला घोंटने की कोशिश करती है: CM साय

CM Sai on Congress: कर्नाटक में मुस्लिम कॉन्ट्रैक्टर्स को सरकारी टेंडर में आरक्षण देने के फैसले को लेकर CM विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित कर्नाटक में शासकीय ठेके में धर्म आधारित आरक्षण देना निंदनीय और अस्वीकार्य है, जहां भी दुर्भाग्य से कांग्रेस सत्ता में होती है, वह भारतीय संविधान का सबसे पहले गला घोंटने की कोशिश करती है। यह तुष्टीकरण की पराकाष्ठा है। धर्म आधारित आरक्षण के विरुद्ध वैसे भी अनेक बार माननीय न्यायालयों ने निर्णय दिया है। यह फैसला भी न्यायालय में टिकेगा नहीं, यह कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व भी भली-भांति जानता है, लेकिन हमेशा की तरह समाज में वैमनस्य पैदा करने के लिए कांग्रेस का यह सोचा समझा षड्यंत्र है।

यह भी पढ़ें:- भारत के प्रति प्रेम हम सभी को एक साथ जोड़ता है: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

CM साय ने कहा कि देश-प्रदेश के आदिवासी, दलित और वंचित लोगों को संविधान में दिए आरक्षण के साथ इस तरह खिलवाड़ सहन योग्य नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी जल्द से जल्द इसे वापस लेने का निर्देश मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को दें। दु:खद है कि वंचित समाज से आने वाले खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी के बहकावे में आकर अपने ही समाज के विरुद्ध साजिशें रचने में स्वयं को इस्तेमाल होने दे रहे हैं। चेत जाइए खरगे जी। इतिहास इस तरह आपको माफ नहीं करेगा। (CM Sai on Congress)

डिप्टी CM विजय शर्मा ने भी साधा निशाना

डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा कि अभी तक सिर्फ नौकरी में रिजर्वेशन समझते थे, अब सरकारी ठेकों में भी रिजर्वेशन हो रहा है, वो भी सिर्फ एक मजहब के लोगो के लिए रिजर्वेशन। पहले भी मनमोहन सिंह कहते थे कि देश के संसाधनों पर पहला हक देश के एक खास अल्पसंख्यक समुदाय का है। इससे पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की सोच कैसी है, उनकी पार्टी सिर्फ और सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करती है। कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार का असली हिंदू विरोधी चेहरा अब पूरी तरह बेनकाब हो गया है। सरकारी टेंडरों में मुसलमानों को 4% आरक्षण देकर कांग्रेस न केवल संविधान पर हमला कर रही है, बल्कि धर्मांतरण को खुला बढ़ावा दे रही है। (CM Sai on Congress)

कांग्रेस ने मजहबी हथियार बना दिया: नेताम 

उन्होंने कहा कि आरक्षण का आधार हमेशा सामाजिक और आर्थिक पिछड़ापन रहा है, लेकिन कांग्रेस ने इसे अपने वोट बैंक के लिए मजहबी हथियार बना दिया है। यह न केवल हिंदुओं के अधिकारों का हनन है, बल्कि संविधान और न्याय व्यवस्था के खिलाफ एक खतरनाक साजिश भी है। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार और पूरी पार्टी सत्ता के लालच में देश के संसाधनों की लूट कर रही है। जनता के पैसों से मुस्लिम तुष्टिकरण की यह राजनीति देश की आर्थिक रीढ़ तोड़ने और हिंदुओं को हाशिये पर धकेलने की गंदी चाल है। कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस कर रही तुष्टीकरण फिर एक बार बेनकाब हुआ है। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार का असली हिंदू विरोधी चेहरा अब पूरी तरह उजागर हो गया है। (CM Sai on Congress)

हिंदुओं के अधिकारों का हनन: कश्यप

राज्य के सभी सरकारी टेंडरों में मुस्लिमों को 4% आरक्षण देकर कांग्रेस न केवल संविधान पर हमला कर रही है, बल्कि धर्मांतरण को खुला बढ़ावा दे रही है। आरक्षण का आधार हमेशा सामाजिक और आर्थिक पिछड़ापन रहा है, लेकिन कांग्रेस ने इसे अपने वोट बैंक के लिए मजहबी हथियार बना दिया है। यह न केवल हिंदुओं के अधिकारों का हनन है, बल्कि संविधान और न्याय व्यवस्था के खिलाफ एक खतरनाक साजिश भी है। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार देश के संसाधनों की लूट रही है। जनता के पैसों से मुस्लिम तुष्टिकरण की यह राजनीति देश की आर्थिक रीढ़ तोड़ने और हिंदुओं को हाशिये पर धकेलने की साजिश दुर्भाग्यपूर्ण है। (CM Sai on Congress)

धर्म आधारित आरक्षण देना निंदनीय: OP

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार का शासकीय ठेकों में धर्म आधारित आरक्षण देना निंदनीय और अस्वीकार्य है। यह संविधान की मूल भावनाओं के विपरीत है और कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति का प्रमाण है। आदिवासी, दलित और वंचितों के लिए संविधान प्रदत्त आरक्षण में छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कर्नाटक सरकार ने मुसलमानों के लिए 4% आरक्षण की घोषणा की है। अभी तक सिर्फ नौकरी तक समझते थे, अब सरकारी ठेकों में भी रिजर्वेशन हो रहा है। इससे पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की सोच कैसी है, जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी वोटबैंक और तुष्टिकरण की पॉलिटिक्स में रोज एक नया पैमाना बना रही है, वो देश के लिए खतरा है। (CM Sai on Congress)

Back to top button
error: Content is protected !!