Google Analytics —— Meta Pixel

भ्रम, भय और भ्रष्टाचार कांग्रेस पार्टी का आधार: डिप्टी CM अरुण साव

Arun Sao on Congress: कर्नाटक में धर्म के आधार पर मुस्लिम कॉन्ट्रैक्टर्स को आरक्षण देने को लेकर डिप्टी CM अरुण साव ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर पूरे देश भर में घूम रहे थे, देश के संविधान में धर्मो के आधार पर भेदभाव स्पष्ट मना है। एक तरफ संविधान को हाथ में लेकर चलते हैं, दूसरी ओर धर्म आधारित आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है। कांग्रेस के तुष्टिकरण की राजनीति है। देश को तोड़ने का प्रयास हो रहा है। कर्नाटक सरकार के फैसले की जितनी निंदा की जाए कम है। मुस्लिम तुष्टिकरण और देश को विभाजित करना कांग्रेस का इतिहास है। भ्रम, भय और भ्रष्टाचार कांग्रेस पार्टी का आधार है।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस जहां भी सत्ता में होती है, वहां सबसे पहले संविधान का गला घोंटने की कोशिश करती है: CM साय

CM विष्णुदेव साय ने ने कहा कि कांग्रेस शासित कर्नाटक में शासकीय ठेके में धर्म आधारित आरक्षण देना निंदनीय और अस्वीकार्य है, जहां भी दुर्भाग्य से कांग्रेस सत्ता में होती है, वह भारतीय संविधान का सबसे पहले गला घोंटने की कोशिश करती है। यह तुष्टीकरण की पराकाष्ठा है। धर्म आधारित आरक्षण के विरुद्ध वैसे भी अनेक बार माननीय न्यायालयों ने निर्णय दिया है। यह फैसला भी न्यायालय में टिकेगा नहीं, यह कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व भी भली-भांति जानता है, लेकिन हमेशा की तरह समाज में वैमनस्य पैदा करने के लिए कांग्रेस का यह सोचा समझा षड्यंत्र है। (Arun Sao on Congress)

CM साय ने कांग्रेस पर कसा तंज

CM साय ने कहा कि देश-प्रदेश के आदिवासी, दलित और वंचित लोगों को संविधान में दिए आरक्षण के साथ इस तरह खिलवाड़ सहन योग्य नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी जल्द से जल्द इसे वापस लेने का निर्देश मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को दें। दु:खद है कि वंचित समाज से आने वाले खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी के बहकावे में आकर अपने ही समाज के विरुद्ध साजिशें रचने में स्वयं को इस्तेमाल होने दे रहे हैं। चेत जाइए खरगे जी। इतिहास इस तरह आपको माफ नहीं करेगा। (Arun Sao on Congress)

कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की सोच: शर्मा

डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा कि अभी तक सिर्फ नौकरी में रिजर्वेशन समझते थे, अब सरकारी ठेकों में भी रिजर्वेशन हो रहा है, वो भी सिर्फ एक मजहब के लोगो के लिए रिजर्वेशन। पहले भी मनमोहन सिंह कहते थे कि देश के संसाधनों पर पहला हक देश के एक खास अल्पसंख्यक समुदाय का है। इससे पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की सोच कैसी है, उनकी पार्टी सिर्फ और सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करती है। इस पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सिर्फ मुस्लिम के लिए आरक्षण नहीं है, बल्कि एससी, एसटी और ओबीसी के लिए भी है। भाजपा के नेता सामाजिक न्याय के विरोधी हैं, इसीलिए उन्हें तकलीफ हो रही है। (Arun Sao on Congress)

Back to top button
error: Content is protected !!