CM रेवंत रेड्डी ने विधानसभा में दी धमकी, बोले – मैं तुम्हें नंगा कर दूंगा और तुम्हारी पिटाई करवा दूंगा

Telangana Politics : तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने कथित तौर पर पत्रकार के रूप में प्रस्तुत होने और जनप्रतिनिधियों के बारे में आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वाले व्यक्तियों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के कपड़े उतारकर सार्वजनिक रूप से उनकी परेड कराई जाएगी।
यह भी पढ़े :- मुंबई आतंकी हमले के सरगना हाफिज सईद को गोलियों से भूना, हालत नाजुक
हाल ही में उनके और उनके परिवार के बारे में कथित रूप से अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने के लिए दो महिला पत्रकारों की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए रेवंत रेड्डी शनिवार को विधानसभा में अपना आपा खो बैठे।
उन्होंने सवाल किया कि ‘हम सार्वजनिक जीवन में हैं और आलोचना के लिए तैयार हैं, लेकिन हमारे परिवार के सदस्यों को क्यों निशाना बनाया जा रहा है? इस मुद्दे पर बोलते हुए रेड्डी ने कहा कि जब तक पत्रकारिता की आड़ में अपमानजनक सामग्री फैलाने की जहरीली संस्कृति को सोशल मीडिया पर पनपने की अनुमति दी जाती रहेगी, तब तक वह चुप नहीं रहेंगे। (Telangana Politics)
उन्होंने कहा कि ऐसा मत सोचो कि मैं मुख्यमंत्री होने के कारण चुप हूं। मैं तुम्हें नंगा कर दूंगा और तुम्हारी पिटाई करवा दूंगा। मेरे कहने पर लाखों लोग तुम्हें पीटने के लिए सड़कों पर उतर आएंगे। संविधान के प्रति मेरा सम्मान है, इसलिए मैं चुप हूं। इसे मेरी कमजोरी मत समझो। मैं जो भी करूंगा, कानून के दायरे में रहकर करूंगा। (Telangana Politics)
पत्रकारों की लिस्ट तैयार करने का आदेश
रेवंत रेड्डी ने आईटी मंत्री डी. श्रीधर बाबू और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी को मान्यता प्राप्त पत्रकारों की लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा ‘जो लोग लिस्ट में नहीं हैं वे पत्रकार नहीं बल्कि अपराधी हैं और उनके साथ वैसा ही व्यवहार किया जाएगा जैसा अपराधियों के साथ किया जाता है. (Telangana Politics)
तेलंगाना सीएम का बड़ा बयान
सीएम रेड्डी ने ये भी कहा कि सोशल मीडिया पर झूठी खबरें फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा ‘अगर कोई नकाब पहनकर झूठी खबरें फैलाएगा तो हम उनका नकाब हटा देंगे और उन्हें नंगा कर देंगे.’ उन्होंने ये भी कहा कि यूट्यूब चैनल शुरू करके किसी को भी पत्रकार नहीं माना जा सकता.
CM रेड्डी ने वित्तीय संकट पर जताई चिंता
विधानसभा में आगे बोलते हुए सीएम रेड्डी ने राज्य की खराब वित्तीय स्थिति पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि सरकार को हर महीने कर्मचारियों को वेतन देने में कठिनाई हो रही है. कर्मचारियों की डीए की मांग को जायज बताते हुए उन्होंने उनसे अनुरोध किया कि राज्य की मौजूदा आर्थिक स्थिति को देखते हुए इस पर ज्यादा दबाव न बनाया जाए.



