Google Analytics —— Meta Pixel

संजय राउत और राहुल गांधी भारत को दूसरा पाकिस्तान बनाना चाहते हैं: आचार्य प्रमोद कृष्णम

Acharya Pramod Krishnam: पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि 1947 में भारत को तोड़ने का ख्वाब मोहम्मद अली जिन्ना ने देखा था। अब संजय राउत और राहुल गांधी भी ऐसा ही सपना देख रहे हैं। संजय राउत राहुल गांधी के साथ मिलकर इस देश को तोड़ने की साजिश कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि भारत की जनता उनके मंसूबों को समझ चुकी है और अब उन्हें कभी समर्थन नहीं मिलेगा। वे दूसरा पाकिस्तान बनाना चाहते हैं और राहुल गांधी को उसका प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें:- देश को टुकड़ों में बांटकर जाएंगे मोदी और शाह: शिवसेना सांसद संजय राउत

शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा कि संजय राउत अपने मानसिक संतुलन को खो चुके हैं, क्योंकि हर सुबह वे बिना किसी तथ्य के बयानबाजी करते हैं। भारत प्रगति की ओर जिस रफ्तार से आगे बढ़ रहा है उसका श्रेय हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और NDA के सभी नेताओं को देते हैं। जब संजय राउत सुबह उठते हैं और उनके पास कोई मुद्दा नहीं होता है तो वे विवादित टिप्पणी करते हैं। भारत में कोई तोड़-फोड़ नहीं है। कोई भी हमें तोड़ नहीं सकता है। (Acharya Pramod Krishnam)

देश विभाजन की ओर बढ़ रहा: राउत

दरअसल, राउत ने कहा था कि देश विभाजन की ओर बढ़ रहा है। मुझे आज की परिस्थितियां 1947 से पहले की स्थिति जैसी लग रही है, जब पाकिस्तान बनाया जा रहा था, तब भी कुछ लोगों ने ऐसी ही स्थिति पैदा की थी। पंडित नेहरू ने कहा था कि भारत को हिंदू पाकिस्तान नहीं बनने देंगे। देश धर्मांध लोगों के हाथों में नहीं जाना चाहिए, चाहे वे हिंदू हों या मुसलमान, लेकिन आज दुर्भाग्य से यह देश उन्हीं ताकतों के हाथों में चला गया है। बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अपने कार्यकर्ताओं पर नियंत्रण खत्म हो गया है। इन संगठनों का एक ही काम रह गया है। दंगे करवाना, मस्जिदों पर हमले करना और हिंदू युवाओं को भड़काना। (Acharya Pramod Krishnam)

देश को टुकड़ों में बांटकर जाएंगे मोदी-शाह: राउत

राउत ने कहा कि मोदी और शाह का राज एक दिन चला जाएगा, लेकिन जाते-जाते वह देश को टुकड़ों में बांटकर जाएंगे। पिछले दस सालों में भारत में हिंदू और मुसलमान दो अलग-अलग राष्ट्र बन गए हैं। यह माहौल बंटवारे जैसा है। शिवाजी के इतिहास को बदलना, हिंदू-मुसलमानों के लिए अलग दुकानों की मांग करना यह सब काम हो रहा है। यह सब एक सोची समझी मूर्खता है, जो भारत को हिंदू पाकिस्तान की ओर धकेल रही है। देश में आज जो सांप्रदायिक और धार्मिक नफरत बढ़ी है, वह बंटवारे से पहले भी इसी तरह दिखाई दे रही थी। आज यहां के कुछ हिंदू नेता जिन्ना की भूमिका में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए खतरनाक है। (Acharya Pramod Krishnam)

Back to top button
error: Content is protected !!