Google Analytics —— Meta Pixel

इस देश में बवंडर ने मचाई भारी तबाही, 8 राज्यों में 34 लोगों की मौत, 10 करोड़ से ज्यादा प्रभावित

Tornado in America: अमेरिका के 8 राज्यों में बवंडर ने भारी तबाही मचाई है। दरअसल, अमेरिका के अलबामा, मिसीसिपी, लुसियाना, इंडियाना, अरकंसास, मिसौरी, इलिनॉय और टेनेसी राज्य टॉरनेडो यानी बवंडर की चपेट में हैं, जहां अब तक 40 बवंडर आ चुके हैं। मौसम विभाग के मुताबिक हालात और ज्यादा गंभीर हो सकती है। बवंडर के चलते अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है। मिसौरी में सबसे ज्यादा 12 लोगों की जान गई है। जबकि 10 करोड़ अमेरिकी आबादी प्रभावित है। 2 लाख घरों में बिजली गुल हो गई है, जो अब तक नहीं आई है। कैनसस में धूलभरी आंधी के चलते हाईवे पर लगभग 50 गाड़ी आपस में टकरा गई। 

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा धर्मांतरण का मुद्दा, गृहमंत्री ने कहा- प्रदेश में देश का सबसे सख्त कानून लाएंगे

गाड़ियों के टकराने से 8 लोगों की मौत हुई। वहीं मिसिसिपी में 6 लोगों की जान गई है। जबकि तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं। इन राज्यों में 100 किमी/घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चल रही है। अरकंसास में आंधी की रफ्तार 265 किमी/घंटे दर्ज की गई है, जिसके चलते इमारतें और सड़कें तबाह हो गई है। कनाडाई बॉर्डर पर बर्फीले तूफान और गर्म इलाकों के जंगलों में आग लगने की आशंका जताई की गई है। अमेरिकी स्टॉर्म प्रेडिक्शन सेंटर ने दावा किया कि तेज गति से बढ़ते ये बवंडर गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं। आज भी कई राज्यों में बेसबॉल के आकार के ओले गिरने और बवंडर आने की संभावना है। (Tornado in America)

जनवरी में 10 लोगों की हुई थी मौत

वहीं ईस्ट लुइसियाना, मिसिसिपी, अलबामा, वेस्ट जॉर्जिया और फ्लोरिडा में भी बवंडर का अलर्ट जारी किया गया है। टेक्सास, कंसास, मिसौरी और न्यू मैक्सिको में जंगल की आग का खतरा है। इंडियाना, टेक्सास, ओक्लाहोमा, मिसौरी, इलिनोइस, और मिशिगन में तेज हवाओं के चलते दो लाख से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गई है। नेशनल वेटर सर्विस ने साउथ डकोटा और वेस्ट मिनेसोटा के कुछ हिस्सों में बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की है, जहां 6 इंच तक बर्फ गिरने की संभावना है। इससे पहले जनवरी में अमेरिका के कई दक्षिणी राज्यों में भीषण बर्फबारी हुई थी, जिसकी वजह से 10 लोगों की मौत हुई थी। जबकि 2100 से ज्यादा उड़ानों को रद्द कर दिया गया था। (Tornado in America)

Back to top button
error: Content is protected !!