Google Analytics —— Meta Pixel

कुंभ का गंगाजल और तुलसी की माला…जब PM मोदी से मिलीं अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गब्बार्ड

PM Modi Meets Tulsi Gabbard: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने प्रयागराज के महाकुंभ से लाया गया गंगाजल उन्हें भेंट किया. महाकुंभ 2025 का आयोजन प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर हुआ था, जो 26 फरवरी को समाप्त हुआ. इस धार्मिक मेले में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे. और तुलसी गबार्ड ने पीएम मोदी को तुलसी की माला भेंट की.

यह भी पढ़े :- OBC की बल्ले-बल्ले… शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व में मिलेगा 42% आरक्षण, पढ़े पूरी खबर

तुलसी गबार्ड ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की

पीएम मोदी से मुलाकात करने से पहले, तुलसी गबार्ड ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की थी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित बैठक में उन्होंने प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) द्वारा अमेरिकी धरती पर की जा रही भारत विरोधी गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित किया.

श्रीमद्भगवत गीता से मार्गदर्शन प्राप्त करती हैं तुलसी

तुलसी गबार्ड, जो हिंदू धर्म को मानती हैं, ने समाचार को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि वह अच्छे और कठिन समय दोनों में श्रीमद्भगवत गीता में भगवान कृष्ण की शिक्षाओं से शक्ति और मार्गदर्शन प्राप्त करती हैं.

भारत-अमेरिका संबंधों की प्रबल समर्थक हैं तुलसी गबार्ड

तुलसी गबार्ड भारत-अमेरिका संबंधों की प्रबल समर्थक मानी जाती हैं. रविवार की सुबह वह नई दिल्ली पहुंचीं और भारतीय अधिकारियों के साथ खुफिया सहयोग, साइबर सुरक्षा और रक्षा संबंधों पर बातचीत की. उनकी यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के बाद हुई है, जहां उन्होंने तुलसी गबार्ड से मुलाकात की थी और उन्हें भारत-अमेरिका संबंधों का प्रबल समर्थक बताया था.

तुलसी गबार्ड ने द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग संबंधी बैठकों में भाग लिया

अपनी यात्रा के दौरान तुलसी गबार्ड ने द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग बढ़ाने को लेकर हुई बैठकों और सम्मेलनों में भाग लिया. उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की अध्यक्षता में आयोजित एक सम्मेलन में भी शिरकत की, जिसमें लगभग 20 देशों के खुफिया और सुरक्षा अधिकारियों ने भाग लिया. यह सम्मेलन राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय द्वारा आयोजित किया गया था, जो 2022 से रायसीना डायलॉग के साथ आयोजित होता है. अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक बनने के बाद, तुलसी गबार्ड की यह दूसरी अंतरराष्ट्रीय यात्रा है. इससे पहले, उन्होंने जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में भाग लिया था. (PM Modi Meets Tulsi Gabbard)

Back to top button
error: Content is protected !!