Chhattisgarh Sex CD Case : बढ़ सकती हैं पूर्व CM भूपेश बघेल की मुश्किलें! CBI ने दायर की रिवीजन याचिका, पढ़े पूरी खबर
Chhattisgarh Sex CD Case : पूर्व सीएम भूपेश बघेल की छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड केस (Chhattisgarh Sex CD Case) में मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. सीबीआई (CBI) ने स्पेशल कोर्ट में रिवीजन पिटीशन दायर की है. कोर्ट ने सीडी कांड मामले में 4 मार्च को बरी कर दिया था, लेकिन अब सीबीआई ने उन्हीं आरोपों को चुनौती दी है. रायपुर कोर्ट में 4 अप्रैल को मामले की सुनवाई होनी है.
यह भी पढ़े :- नागपुर हिंसा को लेकर सरकार पर हमलावर हुई विपक्ष, कहा- हिंदुओं को डराने और भड़काने का यह नया तरीका है
दरअसल सीबीआई ने 11 मार्च को रायपुर जिला न्यायालय के फैसले को चुनौती देते हुए रिवीजन याचिका दाखिल की थी। सीबीआई ने याचिका में भूपेश बघेल को आरोपी ठहराते हुए दावा किया है कि नए दस्तावेजी साक्ष्य और गवाहों के आधार पर महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं, जिससे केस की दोबारा सुनवाई जरूरी हो गई है।
सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद भूपेश बघेल की परेशानियां और बढ़ सकती हैं। यदि विशेष अदालत सीबीआई की याचिका स्वीकार कर लेती है तो भूपेश बघेल को कोर्ट में पेश होना पड़ सकता है।
क्या है छत्तीसगढ़ अश्लील सीडी कांड?
27 अक्टूबर, 2017 को छत्तीसगढ़ में एक कथित अश्लील सीडी कांड (Chhattisgarh Sex CD Case ) सामने आया था. इसे कथित रूप से पूर्व मंत्री राजेश मूणत का बताया जा रहा था. दरअसल, इस सीडी में एक आपत्तिजनक वीडियो था, जिसे लेकर भूपेश ने दावा किया था कि महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक स्थिति में दिखने वाला व्यक्ति मंत्री राजेश मूणत हैं. कुछ ही समय में यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. हालांकि इस सीडी के सामने आने के बाद मंत्री मूणत ने इसका खंडन करते हुए सीडी को फर्जी बताया और मुख्यमंत्री से इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की।
सेक्स सीडी कांड मामले में मुख्य आरोपी कैलाश मुरारका, पूर्व सीएम के मीडिया सलाहकार रहे विनोद वर्मा, भूपेश बघेल, विजय पांड्या, विजय भाटिया पर कार्यवाही जारी है।



