Google Analytics —— Meta Pixel

PM Modi Letter to Sunita Williams: 1.4 अरब भारतीय के लिए आप गर्व, प्रधानमंत्री मोदी का सुनीता विलियम्स को दिया न्योता

PM Modi Letter to Sunita Williams: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को पत्र (PM Modi Letter to Sunita Williams) लिखकर भारत आने का न्योता दिया है। सुनीता विलियम्स अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पर नौ महीने बिताने के बाद बुधवार को पृथ्वी पर लौटने वाली हैं।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Sex CD Case : बढ़ सकती हैं पूर्व CM भूपेश बघेल की मुश्किलें! CBI ने दायर की रिवीजन याचिका, पढ़े पूरी खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनीता विलियम्स के नाम एक भावपूर्ण पत्र लिखकर उनकी सुरक्षित वापसी की कामना की है। पीएम मोदी की ओर से एक मार्च को ये पत्र लिखा गया, जिसे नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो के माध्यम से सुनीता विलियम्स को भेजा गया है। इस पत्र को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया।

सुनीता विलियम्स को पीएम मोदी का पत्र

नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मर करीब नौ महीने तक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर ‘फंसे’ रहने के बाद आखिरकार धरती पर लौट रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनीता विलियम्स के नाम एक भावपूर्ण पत्र लिखकर उनकी सुरक्षित वापसी की कामना की है।

1.4 अरब भारतीयों को विलियम्स की उपलब्धियों पर गर्व : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पत्र में आगे लिखा, “1.4 अरब भारतीयों को विलियम्स की उपलब्धियों पर हमेशा गर्व रहा है. हाल के घटनाक्रमों ने एक बार फिर आपके प्रेरणादायी धैर्य और दृढ़ता को दर्शाया है.” मोदी ने कहा- “विलियम्स की मां बोनी पंड्या उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रही होंगी और उन्हें यकीन है कि दीपकभाई (विलियम्स के पिता) का आशीर्वाद भी उनके साथ है.” प्रधानमंत्री ने पत्र में विलियम्स के पति माइकल विलियम्स को भी अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भेजी हैं। (PM Modi Letter to Sunita Williams)

पीएम मोदी का लेटर…

Back to top button
error: Content is protected !!