Sunita Williams Return : 9 महीने 14 दिन बाद पृथ्वी पर लौटीं सुनीता विलियम्स, फ्लोरिडा समुद्र तट पर हुआ लैंडिंग

Sunita Williams Return : भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 14 दिन बाद का समय स्पेस में गुजारने के बाद पृथ्वी पर लौट आए हैं। उनका ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर पानी में लैंड हुआ।

एस्ट्रोनॉट के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में सवार होने और स्पेसक्राफ्ट का हैच यानी, दरवाजा बंद होने के बाद उनको स्पेस स्टेशन से पृथ्वी पर लौटने में करीब 17 घंटे लगे। इसके बाद बोट लेकर मौजूद टीम ने हैच खोलते हुए सभी को निकाला और जरूरी मेडिकल जांच की। सुनीता और बुच के क्राफ्ट के लैंड होने के बाद बोट से उनको निकालने का वीडियो भी सामने आया है। (Sunita Williams Return)
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा पुलिस भर्ती में गड़बड़ी का मुद्दा, विपक्ष ने की CBI जांच की मांग
बता दें कि दोनों अंतरिक्ष यात्री केवल 8 दिनों के लिए ही रवाना हुए थे. लेकिन तकनीकी समस्याओं के चलते उन्हें 9 महीने का वक्त वहां गुजारना पड़ा. 5 जून 2024 को बोइंग के नए स्टारलाइनर क्रू कैप्सूल के जरिए उन्हें अंतरिक्ष में भेजा गया था. विलमोर और विलियम्स ने अंतरिक्ष में 286 दिन बिताए, जो कि मूल रूप से निर्धारित समय से 278 दिन अधिक था.
इस दौरान उन्होंने उन्होंने स्पेस स्टेशन की देखभाल और सफाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. फुटबॉल के मैदान के आकार का यह स्टेशन निरंतर रखरखाव की मांग करता है. उन्होंने पुराने उपकरणों को बदलने में भी मदद की. वैज्ञानिक प्रयोग किए.
नासा के अनुसार, सुनीता विलियम्स और उनकी टीम ने 900 घंटे का शोध पूरा किया. उन्होंने 150 से अधिक प्रयोग किए और एक नया रिकॉर्ड बनाया – अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला का. उन्होंने स्पेस स्टेशन के बाहर 62 घंटे और 9 मिनट बिताए. यानी 9 बार स्पेसवॉक किया.
5 जून को स्पेस में गई थीं सुनीता विलियम्स
सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर बीते साल 5 जून, 2024 को बोइंग स्टारलाइनर क्रू कैप्सूल में सवार होकर अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए थे. वैसे तो उनका मिशन केवल एक सप्ताह का ही था, लेकिन स्पेस स्टेशन में तकनीकी खराबी आने के कारण नासा को स्टारलाइनर को खाली करके अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस में शिफ्ट कराना पड़ा था. तकनीकी खराबी के कारण उनकी वापसी इस साल फरवरी तक के लिए टाल दी गई थी.
ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से धरती पर लौटे
वापसी के दौरान सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के साथ क्रू-9 के दो अन्य एस्ट्रोनॉट निक हेग और अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी वापस लौटे. वे ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से धरती पर लौटे हैं.
लैंडिंग के बाद स्ट्रेचर पर ले जाए गए यात्री
अंतरिक्ष से लौट के बाद सुनीता विलियम्स और उनके साथियों को स्ट्रेचर पर ले जाया गया. यह एक तरह की प्रोटोकॉल होता है, जिसे हर अंतरिक्ष यात्री को पालन करना होता है. इसकी वजह यह है कि स्पेस से लौट के बाद अंतरिक्ष यात्री तुरंत चल नहीं पाते हैं. उनके शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं. ऐसे में नासा इसे लेकर सख्त सुरक्षा प्रक्रियाएं अपनाता है. (Sunita Williams Return )
सुनीता की वापसी पर देश में जश्न
करीब 9 महीने बाद सुनीता विलियम्स के धरती पर लौटने के बाद भारत में जश्न का माहौल है। सुनीता के पैतृक गांव झूलासन में लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए पटाखे फोड़े।



