Google Analytics —— Meta Pixel

Aadhaar EPIC Link : आधार कार्ड से वोटर आईडी होगा लिंक, चुनाव आयोग की हाई लेवल मीटिंग में फैसला, पढ़े पूरी खबर

Aadhaar EPIC Link : आधार कार्ड के साथ वोटर आईडी जोड़ने को लेकर मंगलवार को चुनाव आयोग ने यूआईडीएआई के सीईओ, केंद्रीय गृह सचिव और अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इसमें तय किया गया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन हुए बिना किस तरह से देशभर में वोटर कार्ड के एपिक नंबर को आधार से कनेक्ट (Aadhaar EPIC Link) किया जा सकता है। इसके लिए एक्सपर्ट के बीच तकनीकी परामर्श लेने की बात हुई। जिसके लिए जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़े :- Sunita Williams Return : 9 महीने 14 दिन बाद पृथ्वी पर लौटीं सुनीता विलियम्स, फ्लोरिडा समुद्र तट पर हुआ लैंडिंग

चुनाव आयोग-होम मिनिस्ट्री की अहम बैठक

चुनाव आयोग ने बताया कि टेक्निकल एडवाइस के बाद ही पता लग सकेगा कि वोटर कार्ड नंबर को आधार के साथ कैसे कनेक्ट किया जा सकता है। आयोग की तरफ से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयुक्तों डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ मंगलवार को निर्वाचन सदन में यह अहम बैठक हुई।

वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने पर हुई चर्चा

इसमें केंद्रीय गृह सचिव, सचिव विधायी विभाग, सचिव MeitY और यूआईडीएआई के सीईओ के अलावा आयोग के तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हुए। आयोग ने बताया कि चूंकि, भारत के संविधान के अनुच्छेद 326 के अनुसार मतदान का अधिकार केवल भारत के नागरिक को दिया जा सकता ह।

कानून के तहत होगी प्रक्रिया

निर्वाचन अधिकारी ने एक बयान में कहा कि संविधान के अनुच्छेद 326 के अनुसार, मताधिकार केवल भारत के नागरिक को ही दिया जा सकता है, जबकि आधार केवल व्यक्ति की पहचान स्थापित करता है। बयान में कहा गया कि इसलिए, यह फैसला किया गया है कि मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) को आधार से जोड़ने का काम केवल संविधान के अनुच्छेद 326, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 23(4), 23(5) और 23(6) के प्रावधानों के अनुसार और सुप्रीम कोर्ट के फैसले (2023) के अनुरूप किया जाएगा।

राजनीतिक पार्टियों से सुझाव मांगे

चुनाव आयोग आगामी चुनावों को ज्यादा पारदर्शी और समावेशी बनाने के लिए कई नए कदम उठाए जा रहे है। आयोग ने पहली बार राष्ट्रीय और राज्य स्तर की सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों से 30 अप्रैल 2025 तक सुझाव मांगे हैं।

सरकार ने संसद को दी ये जानकारी

यह कानून मतदाता सूचियों को स्वैच्छिक रूप से आधार डाटाबेस से जोड़ने की अनुमति देता है। इसे बारे में सरकार ने संसद को बताया है कि आधार-वोटर कार्ड को जोड़ने का काम प्रक्रिया संचालित है। प्रस्तावित लिंकिंग के लिए कोई लक्ष्य या समयसीमा निर्धारित नहीं की गई है। सरकार ने यह भी कहा है कि अगर कोई अपने आधार को मतदाता सूची से नहीं जोड़ना चाहते है तो उनके नाम मतदाता सूची से नहीं काटे जाएंगे। (Aadhaar EPIC Link)

Back to top button
error: Content is protected !!