Google Analytics —— Meta Pixel

प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है रंगपंचमी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

CM Sai on Rangpanchami: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को रंग, उमंग और आनंद के पर्व रंगपंचमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रंगपंचमी प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। होली के पांच दिन बाद मनाया जाने वाला यह उत्सव रंगों की खूबसूरती और उल्लास का संदेश देता है। इस दिन लोग रंग, गुलाल और अबीर से एक-दूसरे को सराबोर कर खुशियों और मेल-मिलाप का पर्व मनाते हैं। उन्होंने कहा कि रंगपंचमी हमें जीवन में रंगों के महत्व को समझने और सकारात्मकता को अपनाने की सीख देती है। यह पर्व हमें प्रेरित करता है कि हम अपने जीवन में ही नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में भी खुशियों के रंग भरने का प्रयास करें।

यह भी पढ़ें:- Aadhaar EPIC Link : आधार कार्ड से वोटर आईडी होगा लिंक, चुनाव आयोग की हाई लेवल मीटिंग में फैसला, पढ़े पूरी खबर

मुख्यमंत्री साय ने सभी नागरिकों से इस पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द और उल्लास के साथ मनाने की अपील की और कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, खुशहाली और उत्साह लेकर आए। मुख्यमंत्री साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू उपस्थित थे। इधर, नागरिकों को बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार से मुलाकात कर क्षेत्र की प्रमुख रेल संबंधी मांगों को लेकर पत्र दिया है। (CM Sai on Rangpanchami)

सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज ने पत्र के माध्यम से मांग की है कि जनजातीय क्षेत्र के विकास की दृष्टि से अम्बिकापुर-रेनुकोट मार्ग सर्वाधिक उपयुक्त है, जिसके पर्याप्त तार्किक, व्यवहारिक और आर्थिक आधार हैं, इस मार्ग से सरगुजा संभाग के लोग कम दूरी और समय में सीधे बनारस-दिल्ली से जुड़ पाएंगे और कई जनजातीय कलाकृतियां, वनोपज और स्थानीय उत्पादों को एक बड़ा बाजार उपलब्ध हो सकेगा। इस देश के आराध्य भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, जगन्नाथपुरी से जुड़कर एक विशालतर धार्मिक औरं सांस्कृतिक पर्यटन के अवसर का सृजन करेंगे, जिससे धर्म परायण जनता को सुविधा मिलेगी। पूरी को प्रयागराज से जोड़ने की ओडिशा सरकार की मांग (झारसुगड़ा-अंबिकापुर-प्रयागराज) बहुत पुरानी और समीचीन है, जो इस मार्ग से फलीभूत होगी। (CM Sai on Rangpanchami)

सरगुजा अंचल कोयला उत्पादन के लिए जाना जाता है, साथ ही पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश का सिंगरौली क्षेत्र भी कोयला उत्पादक क्षेत्र है। आपस में जुड़ जाने पर यह कोयला परिवहन के लिए स्वर्णिम अवसर उपलब्ध कराएगा जो आर्थिक दृष्टि से अत्यधिक लाभप्रद और व्यवहारिक है,इस क्षेत्र से प्रस्तावित सभी मार्गों में सर्वाधिक है। यह प्रस्तावित मार्ग अन्य वैकल्पिक मार्गों की तुलना में लघुतर, कम लागत वाला और अपेक्षाकृत अधिक उपयोगी होगा। वहीं सांसद चिंतामणि महराज की ओर से सरगुजा क्षेत्र में रेल यातायात के विस्तार और यात्रा सुविधा की सुगमता के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। प्रमुख मांगों में अंबिकापुर-दिल्ली एक्सप्रेस (22407/22408) के परिचालन को सप्ताह में दो बार करने, विश्रामपुर में ठहराव, पैंट्री कार की व्यवस्था, और स्लीपर कोच की संख्या बढ़ाने की मांग शामिल है। (CM Sai on Rangpanchami)

इसके अतिरिक्त, शहडोल-नागपुर (11201/11202) ट्रेन को अंबिकापुर से नागपुर तक विस्तारित करने का भी प्रस्ताव दिया गया। रेलवे स्टेशनों के विकास को लेकर सूरजपुर और विश्रामपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने और उन्हें शेड से कवर करने की आवश्यकता जताई गई। साथ ही अनूपपुर-अंबिकापुर मेमू ट्रेन को पूर्व निर्धारित समयानुसार फिर से संचालित करने और अंबिकापुर से बिलासपुर-रायपुर के लिए सुबह इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने की मांग की गई। सांसद ने कहा कि सरगुजा क्षेत्र के नागरिकों को सुगम और सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि रेलवे बोर्ड जल्द ही इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर क्षेत्रवासियों को सुगम रेल सेवा की सुविधा प्रदान करेगा। (CM Sai on Rangpanchami)

Back to top button
error: Content is protected !!