छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार को लेकर हुई समीक्षा बैठक, पायलट ने कहा- पार्टी के खिलाफ काम करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Congress Political Affairs Committee: रायपुर में कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, PCC चीफ दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत समेत 39 नेता मौजूद रहे। बैठक को लेकर पायलट ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति, चुनाव के परिणाम जैसे कई विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। आने वाले 9 महीने में संगठन को और ताकत देने के लिए रोडमैप बनाएंगे। केंद्र और राज्य सरकार में जांच एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। उसका कानूनी विरोध करेंगे और जनता तक लेकर जाएंगे।
यह भी पढ़ें:- Police Action on Farmers : खनौरी और शंभू बॉर्डर से एक साल बाद हटाए आंदोलनकारी किसान, राजमार्ग आज खुलेगा
प्रदेश प्रभारी ने कहा कि हर संस्था को कैप्चर कर बीजेपी विपक्ष के खिलाफ उपयोग कर रही है। 15 महीने में क्या स्थिति है हम सब जानते हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जड़े गहरी है। बीजेपी सरकार का एक ही काम है ध्यान डायवर्ट करना। विवादित मुद्दों को हवा देना, लोगों को जज्बाती मुद्दों पर फंसा के रखना। उन्होंने कहा कि पार्टी में जो निष्क्रिय हैं, ऐसे लोगों को बदला जाएगा। कांग्रेस में अनुशासन जरूरी है। अनुशासनहीनता पाए जाने पर कार्रवाई करेंगे। समिति बनी हुई है, जिस भी व्यक्ति ने पार्टी के दायरे से बाहर काम किया उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। जनता कांग्रेस के पास न आए, कांग्रेस अब जनता तक जाएगी। आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार कैसे बने उस पर काम करेंगे। (Congress Political Affairs Committee)

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि हम सब ने संकल्प लिया है कि जमीनी स्तर पर संगठन को और ज्यादा मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन को सशक्त बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। पार्टी के खिलाफ काम करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। पायलट ने स्पष्ट किया है कि जल्द ही संगठन में नियुक्तियां की जाएगी। बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक खाली पदों को जल्द भरा जाएगा। संगठन में बदलाव की घोषणा के बाद प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर अभी के लिए विराम लग गया है।बैठक में लोकसभा, विधानसभा, नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में हुई हार की समीक्षा की गई है। (Congress Political Affairs Committee)

कांग्रेस की बैठक में आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा हुई। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस न सिर्फ विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवा बैठी है, बल्कि हाल ही हुए नगर निगम, नगर पालिका और पंचायत चुनावों में भी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है।कांग्रेस अधिकांश नगर निगमों में महापौर और पंचायतों में अध्यक्ष पद तक नहीं जीत पाई, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में निराशा है। बैठक में PCC प्रभारी पायलट के साथ सहप्रभारी जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़ ने भी प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन किया। साथ ही आगे की रणनीति बनाई। (Congress Political Affairs Committee)



