Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में भाजपा के पांव अंगद की तरह है: पूर्व मंत्री राजेश मूणत

BJP on Congress Meeting: रायपुर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक हुई, जिसे लेकर डिप्टी CM अरुण साव ने कांग्रेस पर तंज कसा है। साथ ही कहा है कि कांग्रेस की समीक्षा बैठकों में होता क्या है यह सबको मालूम है। जनता क्यों इनसे दूर हो गई। ये अपनी कमियों पर विचार करने के बजाय एक-दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ेंगे और इसका दोषी किसी और को बनाने की कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार को लेकर हुई समीक्षा बैठक, पायलट ने कहा- पार्टी के खिलाफ काम करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के पांव अंगद की तरह है। कांग्रेस सत्ता के लोभ में डूब चुकी थी। जनता ने सभी चुनाव में कांग्रेस का सुपड़ा साफ किया है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ऐसी दुर्गति पहली बार हुई है। 24 फरवरी को CM साय ने कहा था कि कांग्रेस जनता के बीच अपना विश्वास पूरी तरह खो चुकी है। जनता को सिर्फ और सिर्फ भाजपा की सुशासन सरकार पर विश्वास है। (BJP on Congress Meeting)

संजय श्रीवास्तव ने साधा था निशाना

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा था कि कांग्रेस अपने आपराधिक कृत्यों की वजह से आंतरिक कलह के चक्रव्यूह में फंस चुकी है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत बड़े नेताओं को हार का जिम्मेदार मान रहे हैं और खुलेआम बयानबाजी कर रहे हैं कि हम टॉप लीडरशिप की वजह से चुनाव हार रहे हैं, जिसमें दीपक बैज, भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव का नाम वो बार बार बोल रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, टीएस बाबा के ही नेतृत्व में चलने की बात कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस में किसी को किसी का नेतृत्व स्वीकार नहीं है। हर कोई एक-दूसरे पर सिर्फ आरोप ही लगाते रहते हैं। भाजपा ने बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश के सभी संगठन के चुनाव समय पर कर लिए, लेकिन कांग्रेस चार शर्मनाक हारो के बाद कलह के दलदल में डूबती जा रही है। (BJP on Congress Meeting)

Back to top button
error: Content is protected !!