Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में सिर्फ घोटाले किए…कभी जनता की चिंता नहीं की: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi on Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप सभी ने अनुभव किया है कि हमारी सरकार कितनी तेजी अपनी गारंटियां पूरी कर रही है। छत्तीसगढ़ की बहनों से जो हमने वादा किया था, वो पूरा करके दिखाया है। धान किसानों से दो साल का बकाया बोनस मिला है। बढ़े हुए एमएसपी पर धान की खरीदी की गई है। इसे लाखों किसान परिवारों को हजारों करोड़ रुपए मिले हैं। कांग्रेस की सरकार में यहां भर्ती परीक्षाओं में भी खूब घोटाले हुए, भाजपा सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में हुए घोटालों को लेकर जांच बैठाई है। हमारी सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं करवा रही है।

यह भी पढ़ें:- हम देव से देश और राम से राग के जीवन मंत्र को लेकर चल रहे हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

PM मोदी ने कहा कि इस ईमानदार प्रयासों का ही नतीजा है कि भाजपा पर जनता का भरोसा बढ़ता जा रहा है। छत्तीसगढ़ को राज्य बने 25 साल हो रहे हैं। ये साल छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष है और संयोग से यह साल अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष भी है। छत्तीसगढ़ सरकार 2025 को अटल निर्माण वर्ष के रूप में मना रही है। हमारा संकल्प है- हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे। अब छत्तीसगढ़ की तस्वीर भी बदल रही है और तकदीर भी बदल रही है। छत्तीसगढ़ देश के उन राज्यों में शामिल हो गया है, जहां शत प्रतिशत रेल नेटवर्क बिजली से चलने लगा है। (PM Modi on Congress)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम आदिवासी समाज के विकास के लिए भी विशेष अभियान चला रहे हैं। हमने आपके लिए धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान शुरु किया है। आदिवासियों में भी अति पिछड़ी आदिवासी जनजातियां होती हैं। पहली बार हमारी सरकार ने ऐसे अति पिछड़े आदिवासियों के लिए पीएम जनमन योजना बनाई है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में सिर्फ घोटाले किए, कांग्रेस को कभी आपकी चिंता नहीं रही। आपके जीवन की, आपके सुविधाओं की, आपके बच्चों की चिंता हमने की। हम विकास की योजनाओं को छत्तीसगढ़ के गांव-गांव तक ले जा रहे हैं। बता दें कि PM मोदी ने छत्तीसगढ़ में 33,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। (PM Modi on Congress)

Back to top button
error: Content is protected !!