लालू यादव ने बिहार में घोटालों का कीर्तिमान बनाया: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Amit Shah in Bihar: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बिहार के गोपालगंज में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2025 में ही बिहार में चुनाव होने जा रहा है। बिहार के लोगों को ये तय करना है कि हमें लालू-राबड़ी के जंगलराज की ओर जाना है या मोदी जी और नीतीश कुमार के विकास के रास्ते पर जाना है। जब से भाजपा और एनडीए की सरकार बिहार में आई, यहां विकास की शुरुआत हुई। जब भी मोदी जी भाजपा के लिए वोट मांगने के लिए आए, बिहार की जनता ने उनकी झोली कमल के फूल से भरने का काम किया है।
यह भी पढ़ें:- कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में सिर्फ घोटाले किए…कभी जनता की चिंता नहीं की: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
उन्होंने कहा कि इन 10 सालों के अंदर मोदी जी ने कई सारे विकास के काम किए, जो 65 साल तक कांग्रेस की सरकार नहीं कर पाई। मैं गोपालगंज की भूमि पर ये कहकर जाता हूं कि एक बार और 5 साल एनडीए की सरकार बनाइए… हम बिहार को हमेशा के लिए बाढ़ से मुक्त करने का काम करेंगे। कई सालों हम राह देखते थे कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बने, लेकिन ये लालू एंड कंपनी बहुत सारे अड़ंगे लगाए, लेकिन साढ़े 500 साल के बाद मोदी जी ने रामलला को भव्य मंदिर में बिठाने का काम किया। अब बारी बिहार में माता सीता की है, यहां माता सीता का भव्य मंदिर पूरी दुनिया को आकर्षित करेगा और मातृशक्ति का संदेश बिहार की भूमि से पूरे देश के अंदर जाएगा। (Amit Shah in Bihar)

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि नालंदा विश्विद्यालय का उद्घाटन मोदी जी कर चुके हैं। वैशाली महोत्सव की हमने शुरुआत की। मैथिली भाषा को अटल जी ने आठवीं सूची में लाया और मधुबनी पेंटिंग को जीआई टैग देने का काम मोदी जी ने किया। आरजेडी के राज में सिर्फ रंगदारी, अपहरण, दंबई, फिरौती, भष्ट्राचार, घोटाला था… पूरे बिहार को तबाह करके रखा था। अलकतरा घोटाला किया, बाढ़ राहत घोटाला किया, रेलवे में घोटाला किया, मिट्टी घोटाला किया, चारा घोटाला किया, नौकरी के बदले जमीन लिया। घोटालों का नया कीर्तिमान बनाने का काम किया। लालू यादव ने एक ही काम किया- सिर्फ अपने परिवार को सेट करने का काम किया। (Amit Shah in Bihar)

शाह ने कहा कि मोदी जी ने गरीबों को आगे बढ़ाया और लालू यादव ने सिर्फ अपने परिवार को आगे बढ़ाया। मोदी जी ने धारा 370 समाप्त करके जम्मू-कश्मीर को हमेशा के लिए भारत से जोड़ने का काम किया। मैं लालू यादव से पूछना चाहता हूं कि 15 साल तक यहां लालू-राबड़ी की सरकार रही, 10 साल तक वे सोनिया-मनमोहन की सरकार में मंत्री रहे, लेकिन उन्होंने बिहार के लिए क्या किया? 10 साल के अंदर जो 2004-05 में 23 हजार करोड़ का बजट छोड़कर गए थे, उस बजट को एनडीए सरकार ने 13 गुना बढ़ाकर 3 लाख 23 हजार करोड़ किया। प्रति व्यक्ति आय जो 8 हजार रुपए थी, उसे बढ़ाकर 66 हजार करने का काम किया। (Amit Shah in Bihar)

उन्होंने कहा कि RJD के राज में सिर्फ रंगदारी, अपहरण, दबंगई, फिरौती, भष्ट्राचार और घोटाला था। पूरे बिहार को तबाह करके रखा था। अलकतरा घोटाला, बाढ़ राहत घोटाला, रेलवे में घोटाला, मिट्टी घोटाला, चारा घोटाला, नौकरी के बदले जमीन लिया। यानी घोटालों का नया कीर्तिमान बनाने का काम किया। बिहार के युवाओं के सपनों और महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली RJD सरकार के जंगलराज को बिहारवासी कभी नहीं भूल सकते। गोपालगंज की जनसभा में प्रदेशवासियों के उत्साह ने यह साफ कर दिया है कि बिहार में RJD की कभी वापसी नहीं होने वाली। बिहार में घोटाले पर घोटाले कर RJD ने नए कीर्तिमान बनाए। बिहार की जनता RJD का जंगलराज कभी नहीं भूल सकती है। (Amit Shah in Bihar)

गृहमंत्री शाह ने कहा कि कृषि के लिए उपजाऊ भूमि, पर्याप्त जल संसाधन और अन्य प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर बिहार को सहकारिता क्षेत्र का सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। बिहार में जब-जब RJD की सरकार आई, बिहार का केवल पतन हुआ, वहीं जब-जब NDA की सरकार बनी, बिहार का विकास हुआ है। लालू यादव की सरकार ने बिहार में जातीय नरसंहार, सत्ता पोषित भ्रष्टाचार और चारा घोटाला कर बिहार को देशभर में बदनाम किया। PM मोदी के नेतृत्व में NDA सरकार बिहार में चहुंमुखी विकास कर रही है। कार्यक्रम को संबोधित करने से पहले शाह ने पटना में 800 करोड़ से ज्यादा की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में NDA सरकार प्रदेश को तेज गति से विकास की राह पर आगे ले जा रही है। छात्रावास, इन्फ्रास्ट्रक्चर, मखाना प्रोसेसिंग सेंटर, अन्न भंडारण के गोदाम संबंधी इन योजनाओं से विकसित बिहार की नींव और मजबूत होगी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता साल-2025 से संबंधित विभागीय वेब पोर्टल का लोकार्पण भी किया। (Amit Shah in Bihar)



