Google Analytics —— Meta Pixel

भोपाल के कुलपति का छत्तीसगढ़ में ट्रांसफर, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में नियुक्ति, पढ़ें पूरी खबर

Hemchand Yadav University: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल और कुलाधिपति रमेन डेका ने डॉ. संजय तिवारी को दुर्ग के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। वर्तमान समय में डॉ. तिवारी भोपाल के मध्यप्रदेश भोज (ओपन) विश्वविद्यालय के कुलपति है। डॉ. तिवारी का कार्यकाल, उपलब्धियां और सेवा शर्ते विश्वविद्यालय अधिनियम समेत परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होंगी। उनकी नियुक्ति हेमचंद यादव विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 की धारा 13 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है।

यह भी पढ़ें:- पुलिस अधिकारी सस्पेंड: युवक के साथ अप्राकृतिक सेक्स का आरोप, पढ़े पूरी खबर

वहीं राज्यपाल डेका से राजभवन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सोलंकी और कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों ने मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को बताया कि आईएमए की ओर से सिकलसेल के हाईरिस्क वाले मरीजों के चिन्हांकन, आदिवासी समुदाय में हृदय, लीवर से संबंधित बीमारियों पर शोध और उचित इलाज की योजना बनाई गई है। इसके लिए आईएमए आवश्यक चिकित्सा संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा। राज्यपाल डेका ने उनकी योजना की सराहना की और कहा कि वे इन कार्यों के लिए हर संभव मदद करेंगे। (Hemchand Yadav University)

 

रायपुर में प्रस्तावित आईएमए टॉवर के भूमिपूजन कार्यक्रम में आईएमए के अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यपाल को आमंत्रित भी किया। इस अवसर पर आईएमए के पदाधिकारी डॉ. संजीव श्रीवास्तव, डॉ. सुरेंद्र शुक्ला और डॉ. केतन शाह भी उपस्थित थे। राज्यपाल रमेन डेका से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत अधिकारियों ने राजभवन में मुलाकात की। इन अधिकारियों में वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के उप-सचिव अश्वनी देवांगन( साल 2018 बैच), नगरीय प्रशासन और विकास विभाग की उप-सचिव डॉ. रेणुका श्रीवास्तव (साल 2019 बैच) और कोरबा नगर निगम के आयुक्त आशुतोष पांडेय (साल 2019 बैच) शामिल थे। इन सभी अधिकारियों को राज्यपाल ने शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यपाल की संयुक्त सचिव हिना अनिमेष नेताम (साल 2016 बैच) भी उपस्थित थीं। (Hemchand Yadav University)

Back to top button
error: Content is protected !!