पुलिस अधिकारी सस्पेंड: युवक के साथ अप्राकृतिक सेक्स का आरोप, पढ़े पूरी खबर

Bihar Crime News : बिहार के बेगूसराय से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक थाने के प्रभारी SHO पर केस में मदद के बदले एक नाबालिग के साथ अप्राकृतिक तरीके से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। जब पीड़ित लड़के ने अपने परिवारवालों को घटना की सूचना दी हो हंगामा मच गया। ग्रामीण मौके पर जुट गए और थाने पर हंगामा करने लगे।
यह भी पढ़े :- अब संस्कृति के रास्ते विकास की ओर चलेगा बस्तर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने आरापी दारोगा को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू की। बाद में एसपी ने खुद मामले में हस्तक्षेप करते हुए दारोगा को सस्पेंड करते हुए कहा कि जांच के बाद यदि आरोप सही पाए गए तो हिरासत में लिए दारोगा को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही देर रात एसपी नावकोठी थाने पहुंचे थे जहां उन्होंने पीड़ित से पूछताछ की. इसके बाद रात में ही पीड़ित और आरोपी दोनों का मेडिकल चेकअप कराया गया।
घर बुलाकर बनाया हवस का शिकार
दरअसल, पीड़ित का कहना है कि मारपीट के केस में मदद करने के नाम पर जिले के नावकोठी थाने के एडिशनल SHO अरविंद शुक्ला ने रविवार रात उसे अपने किराये वाले मकान पर बुलाया। फिर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जबरन अननेचुरल संबंध बनाया। किसी तरह एडिशनल एसएचओ के चंगुल से निकल कर पीड़ित ने घटना की जानकारी परिजनों और गांव वालों को दी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग थाने पर इकट्ठा हो गए और हंगामा करने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही बखरी DSP मौके पर पहुंचे और आरोपी पुलिस पदाधिकारी को हिरासत में ले लिया। (Bihar Crime News)
मालूम हो कि चार दिन पहले नावकोठी थानाक्षेत्र के एक गांव में जमीन विवाद में हुई मारपीट के बाद पुलिस ने पीड़ित नाबालिग के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी पुलिस अधिकारी ने नाबालिग से पिता को छुड़ाने के मामले में मदद करने की बात कही थी। पीड़ित का कहना है कि इसी मामले में मदद का भरोसा दिलाकर आरोपी अपर थानाध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने फोन कर उसे अपने किराये वाले घर में रविवार देर रात बुलाया। वहां आरोपी ने उसके साथ अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा और उसके साथ गलत हरकतें करने लगा। फिलहाल, पीड़ित से भी पूछताछ जारी है। आरोपी दारोगा थाने से करीब 200 मीटर दूर किराए के मकान में कमरा लेकर रहता है। (Bihar Crime News)



