Google Analytics —— Meta Pixel

श्रीमद्भागवत गीता सिर्फ एक धार्मिक ग्रंथ नहीं…मानव जीवन को सही दिशा देने वाला पवित्र मार्गदर्शक: शर्मा

Sharma on Bhagwat Geeta: डिप्टी CM विजय शर्मा कबीरधाम जिले के दौरे के दौरान मदनपुर गांव में आयोजित भागवत गीता महापुराण में शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। धार्मिक आयोजन में भाग लेते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ भक्ति और आध्यात्मिकता का अनुभव किया। उपमुख्यमंत्री ने जमीन पर बैठकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया और आयोजन समिति के सदस्यों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। शर्मा ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता सिर्फ एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला पवित्र मार्गदर्शक है। 

यह भी पढ़ें:- पुलिस अधिकारी सस्पेंड: युवक के साथ अप्राकृतिक सेक्स का आरोप, पढ़े पूरी खबर

उन्होंने कहा कि यह धर्म, कर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने इस आयोजन के सफल संचालन के लिए समिति और ग्रामवासियों को बधाई देते हुए इसे समाज में संस्कारों और सद्भाव को बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने डिप्टी CM शर्मा का स्वागत किया और उनसे अपने क्षेत्र की विभिन्न आवश्यकताओं को लेकर संवाद किया। उनके आगमन से ग्राम में उत्साह और भक्ति का विशेष माहौल बना रहा। (Sharma on Bhagwat Geeta)

  

डिप्टी CM विजय शर्मा ने चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर जिले के ऐतिहासिक और जन आस्था के केंद्र विंध्यवासिनी मंदिर, महामाया मंदिर, शीतला मंदिर, काली मंदिर और मां परमेश्वरी मंदिर में दर्शन कर प्रदेश वासियों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी। साथ ही प्रदेशवासियों की खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही डिप्टी CM शर्मा मोटीयारी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने ज्योति कलश के दर्शन कर श्रद्धालुओं के साथ पूजन-अर्चन किया। वहां उन्होंने धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर श्रद्धालुओं के साथ आध्यात्मिकता का अनुभव किया। (Sharma on Bhagwat Geeta)

डिप्टी CM ने आयोजन समिति के सदस्यों से भेंट कर कुशलक्षेम जाना। इस अवसर उन्होंने कहा कि यह पर्व शक्ति उपासना और आत्मशुद्धि का अवसर है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भक्ति का संचार करता है। उनके आगमन से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में हर्ष और उत्साह का वातावरण रहा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चन्दवंशी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी डिप्टी CM विजय शर्मा के साथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और जिले और प्रदेश की सुख शांति की कामना की। (Sharma on Bhagwat Geeta)

Back to top button
error: Content is protected !!