Google Analytics —— Meta Pixel

LPG Cylinder Price : गैस सिलेंडर की कीमतों में राहत: 41 रुपये सस्ता हुआ सिलेंडर, जानें नई कीमत

LPG Cylinder Price : आज से वित्त वर्ष 2025-26 का पहला दिन शुरू हो रहा है। आज अप्रैल महीने की पहली तारीख है। हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल (IOC), हिन्दुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) एलपीजी गैस के सिलेंडर की कीमतों में समीक्षा करती हैं। देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल से मिली सूचना के मुताबिक आज से कार्मर्शियल गैस सिलेंडर यानी 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Price) में थोड़ी कमी की गई है। यह कमी 41 रुपये प्रति सिलेंडर की है।

यह भी पढ़े :- श्रीमद्भागवत गीता सिर्फ एक धार्मिक ग्रंथ नहीं…मानव जीवन को सही दिशा देने वाला पवित्र मार्गदर्शक: शर्मा

19 किलो वाला एलपीजी कहां कितने में मिलेगा?

इंडियन ऑयल द्वारा जारी ताजा रेट के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर अब 41 रुपये सस्ता हो गया है. यह अब 1762 रुपये में मिलेगा. 1 मार्च को इसकी कीमत 1803 रुपये थी. वहीं, कोलकाता में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत मार्च में 1913 रुपये थी. आज 44.50 रुपये सस्ता होकर 1868.50 रुपये में उपभोक्ताओं को मिल रहा है. मुंबई में सिलेंडर की कीमत अब 1755.50 रुपये से घटकर 1713.50 रुपये हो चुकी है.

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत क्या है?

दिल्ली में 14 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1 अगस्त के रेट में ही उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है. 1 अप्रैल 2025 को भी यह दिल्ली में 803 रुपये में ही मिल रहा है. कोलकाता में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 829 और मुंबई में 802.50 है. वहीं चेन्नई में इसकी कीमत 818.50 रुपये है. (LPG Cylinder Price)

Back to top button
error: Content is protected !!