Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में मनरेगा के श्रमिकों को अब मिलेगी 261 रुपए मजदूरी, केंद्र सरकार ने दी सौगात

Chhattisgarh MGNREGA Majduri: केंद्र सरकार ने 2025-26 के लिए महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत रोजगार करने वाले ग्रामीण मजदूरी की राशि का निर्धारण किया है। 1 अप्रैल 2025 से महात्मा गांधी नरेगा योजना से के मजदूरों को 261 रुपए मिलेंगे, जो खाते में आएगी। मतलब मजदूरी की राशि सीधे आधार लिंक के माध्यम से बैंक खाते में आएगी, जिसे प्राप्त करने श्रमिकों को आसानी होगी। श्रमिकों को वित्तीय वर्ष 2025- 26 में 243 की बजाय अब 261 रुपए मिलेंगे। यह राशि वह ग्राहक सेवा केंद्र, बैंक में जाकर तत्काल प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही बैंक सखी के माध्यम से गांव में लगाए जाने वाले शिविर के माध्यम से भी ले सकेंगे। 

यह भी पढ़ें:- मुझे गिरफ्तार करने के लिए साजिश कर रही सरकार: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मनरेगा श्रमिकों की प्रतिदिवस बड़ी हुए मजदूरी दर के संबंध में सभी कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि श्रमिकों को सूचना पटल, ग्राम सभा, मुनादी, रोजगार दिवस के माध्यम से इसकी जानकारी दी जाए। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की ओर से महात्मा गांधी मनरेगा की मजदूरी वित्तीय वर्ष 2025- 26 के लिए 261 रुपए  राजपत्र में प्रकाशित की गई है। यह राशि श्रमिकों के बैंक खाते में आएगी। बता दें कि इसके पूर्व मनरेगा श्रमिकों को 243 रुपए मजदूरी मिलती थी। (Chhattisgarh MGNREGA Majduri)

तारमिस्त्री परीक्षा के लिए आवेदन 

कोंडागांव में संभागीय अनुज्ञापन समिति (विद्युत) जगदलपुर की ओर से हर साल की तरह इस साल भी तारमिस्त्री परीक्षा माह-जुलाई 2025 में आयोजित किया जाना है। इसके आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 तक निर्धारित है। संभागीय अनुज्ञापन समिति के सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा में बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, धमतरी और महासमुंद के इच्छुक आवेदक शामिल हो सकते हैं। आवेदनकर्ता अपना आवेदन कार्यालय, कार्यपालन अभियंता (विद्युत सुरक्षा) और संभागीय विद्युत निरीक्षक, छत्तीसगढ़ शासन, संभाग-जगदलपुर पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक-19, आजाद चौक, जगदलपुर में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर निशुल्क जमा कर सकते हैं। (Chhattisgarh MGNREGA Majduri)

Back to top button
error: Content is protected !!