Google Analytics —— Meta Pixel

दुर्ग जिला अस्पताल का एक और कांड, गर्भ में पल रहे जिंदा नवजात को बताया मृत 

Durg District Hospital Negligence: दुर्ग जिला अस्पताल की एक और लापरवाही सामने आई है। यह लापरवाही रेडियोलॉजी विभाग की ओर से की गई है, जिसमें भिलाई के खुर्सीपार में रहने वाली 30 साल की एकता को उनके गर्भस्थ बच्चे के संबंध में गलत रिपोर्ट दी गई। सोनोग्राफी रिपोर्ट में बताया गया कि उनका 7 हफ्ते का स्वस्थ बच्चा गर्भ में ही मर गया है, जिसके आधार पर अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ ने गर्भपात की तैयारी भी शुरू कर दी थी, लेकिन एकता की मां की सूझबूझ से गर्भपात नहीं किया गया, बल्कि एकता को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच में बच्चा स्वस्थ बताया गया।

यह भी पढ़ें:- सुशासन तिहार-2025: छत्तीसगढ़ में पारदर्शिता और समाधान की नई शुरुआत

वहीं एकता की मां कविता ने इस मामले में अस्पताल प्रबंधन के डॉक्टर पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि एकता 7 महीने की गर्भवती है, जो चेकअप कराने जिला अस्पताल गई थी, जहां सोनोग्राफी रिपोर्ट में बच्चे को मृत बताया गया, लेकिन एकता की मां कविता चौकीकर ने सरकारी अस्पताल की रिपोर्ट पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया, बल्कि निजी अस्पताल में दोबारा सोनोग्राफी कराने का फैसला लिया, जिसके बाद भिलाई के ही एक निजी अस्पताल में सोनोग्राफी कराई गई, जिसमें बच्चा पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। (Durg District Hospital Negligence)

जिला अस्पताल की रिपोर्ट

जिला अस्पताल की रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे की हार्ट बीट शून्य थी। जबकि निजी अस्पताल की सोनोग्राफी में हार्ट बीट 132 प्रति मिनट दर्ज की गई। यह स्पष्ट करता है कि सरकारी अस्पताल की रिपोर्ट में भारी त्रुटि थी, जो एकता और उसके परिवार के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से हानिकारक हो सकती थी। कविता चौकीकर ने बताया कि 26 मार्च को एकता की तबीयत खराब होने पर वे बेटी को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां एकता को इंजेक्शन दिया गया। (Durg District Hospital Negligence)

27 मार्च को की गई थी सोनोग्राफी

कविता ने बताया कि अगले दिन 27 मार्च को सोनोग्राफी की गई, जिसकी रिपोर्ट को जब लेबर रूम की डॉक्टर को दिखाया गया तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कह दिया कि बच्चा अब नहीं रहा। हालांकि मां को कुछ शक हुआ और वे अपनी बेटी को निजी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने दोबारा सोनोग्राफी कर बताया कि बच्चा स्वस्थ है, जिसकी हृदय गति सामान्य है। मामले में CMHO मनोज दानी ने कहा कि जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। जांच में दोषी पाए जाने वाले डॉक्टरों और संबंधित स्टाफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। (Durg District Hospital Negligence)

Back to top button
error: Content is protected !!