छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, अलग-अलग दिन रद्द रहेगी 10 ट्रेनें

Chhattisgarh Train Canceled: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच रेलवे ने फिर 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। दरअसल, मेरामंडली-हिंदोल रोड सेक्शन में तीसरी और चौथी लाइन को मेरामंडली स्टेशन से जोड़ने का काम 15 से 24 अप्रैल तक चलेगा। इसके लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान बिलासपुर होकर चलने वाली 10 ट्रेनें अलग-अलग दिन रद्द रहेंगी। यह काम ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड मंडल के अंतर्गत किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:- नई रेल लाइन से चमकेगा छत्तीसगढ़, केंद्र ने दी खरसिया-परमालकसा प्रोजेक्ट को मंजूरी
तीसरी और चौथी लाइन को जोड़ने के काम के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। इसके अलावा रायगढ़-झारसुगुड़ा सेक्शन में कोतरलिया रेलवे स्टेशन को चौथी विद्युतीकृत लाइन से जोड़ने का काम 11 से 23 अप्रैल तक चलेगा। इसके चलते मुंबई से हावड़ा जाने वाली 12859 गीतांजली एक्सप्रेस को 13 से 26 अप्रैल तक रद्द किया गया है। (Chhattisgarh Train Canceled)
रद्द होने वाली ट्रेनें
- 13 अप्रैल को एलटीटी से चलने वाली 12145 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 15 अप्रैल को पुरी से चलने वाली 12146 पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस नहीं चलेगी।
- 15 और 22 अप्रैल को इंदौर से रवाना होने वाली 20917 इंदौर-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 16 अप्रैल को पुरी से रवाना होने वाली 20813 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 17 और 24 अप्रैल को पुरी से चलने वाली 20918 पुरी-इंदौर एक्सप्रेस नहीं चलेगी।
- 18 अप्रैल को गांधीधाम से रवाना होने वाली 12993 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 19 अप्रैल को जोधपुर से चलने वाली 20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस नहीं चलेगी।
- 21 अप्रैल को पुरी से चलने वाली 12994 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस नहीं चलेगी।
- मुंबई से हावड़ा जाने वाली 12859 गीतांजली एक्सप्रेस 13 से 26 अप्रैल तक रद्द रहेगी। (Chhattisgarh Train Canceled)
ट्रेन के बारे में पहले ही कर लें पता
ट्रेन रद्द होने से सभी सामान लेकर स्टेशन के लिए निकलने के बाद वापस आने में यात्रियों को भारी असुविधा हो सकती है। इससे अच्छा है कि स्टेशन जाने से पहले ही कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। रद्द, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की लिस्ट चेक करने के लिए आपके पास एक स्मार्टफोन या लैपटॉप के साथ इंटरनेट की सुविधा होनी चाहिए। रद्द ट्रेनों की लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद Exceptional Trains ऑप्शन दिखेगा। इस ऑप्शन को चुनें। कैंसिल, रिशेडयूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट पर क्लिक करें और इसके बाद ही स्टेशन के लिए निकलें। तीनों लिस्ट चेक करके ही घर से बाहर निकलें। (Chhattisgarh Train Canceled)



