Google Analytics —— Meta Pixel

हमारी सरकार बनने पर वक्फ संशोधन कानून को कूड़ेदान में फेंकेंगे: RJD नेता तेजस्वी यादव

RJD Leader Tejashwi Yadav: बिहार के पूर्व डिप्टी CM और RJD नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम सरकार बनाएंगे और इस कानून (वक्फ संशोधन विधेयक) को कूड़ेदान में फेंकेंगे। इस पर बिहार के डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव उसी पिता के पुत्र हैं, जिन्होंने कहा था कि मेरी लाश पर बिहार बंटेगा, लेकिन सत्ता के लालच और तुष्टिकरण में सबसे पहले आगे बढ़कर केंद्र सरकार के निर्णय को उन्होंने दौड़कर अपनाया था। उनकी कथनी और करनी में कोई समानता नहीं है। ऐसी मानसिकता के लोग सत्ता के लालच में कोई भी समझौता कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई श्रीलंकाई क्रिकेटरों से की मुलाकात, खिलाड़ियों ने बांधे PM के तारीफ के पुल

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वक्फ बिल में जो बदलाव हुआ है, वो मुस्लिम समाज की बेटियों-माताओं के लिए हुआ है। मुस्लिम समाज में इसको लेकर बहुत संतोष है। यह वैधानिक रूप से संवैधानिक है। वक्फ गरीबों के लिए व्यवस्था होती है और उसका उपयोग उसी के लिए होना चाहिए। उन्होंने कहा कि RJD तो विरोध करेगी ही, ये उनकी वोट बैंक की राजनीति है, वे हर बार हारते हैं और फिर हारेंगे। वक्फ बिल पूरी तरह से संवैधानिक है, गरीबों, महिलाओं, पसमांदा मुसलमानों के हक में है। राहुल गांधी क्यों नहीं बोले, उन्हें किसने रोका था, वे तो सदन में थे लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा। प्रियंका गांधी नहीं दिखीं। जनता ये सब समझती है। (RJD Leader Tejashwi Yadav)

डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने किया पलटवार

बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने कहा कि भारत के लोकतंत्र में जनता के जनादेश ने 293 सीटें दी हैं। कांग्रेस पार्टी और RJD सपना देख रही है, लेकिन जनता का आशीर्वाद प्रधानमंत्री मोदी के साथ है, जिस तरह से नीतीश कुमार ने लगातार काम किया है, उससे साफ है कि बिहार की जनता अब सिर्फ विकास देखेगी। लोगों ने देखा है कि लालू यादव सदन में रहते हुए क्या कहते थे और सदन के बाहर क्या कहते थे। लालू यादव ने कुछ नहीं किया, आपने गरीबों का पैसा लूटा है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि हमारे संविधान में पहले से ही प्रावधान है कि अगर किसी व्यक्ति को इस बात पर आपत्ति है कि उसके साथ न्याय नहीं हुआ तो वह कोर्ट जा सकता है। हमने वक्फ में जो संशोधन किए थे, वह इसी पर थे। क्योंकि ज्यादातर मामलों में वे कोर्ट नहीं जा सकते थे, इसी में संशोधन किया गया है। (RJD Leader Tejashwi Yadav)

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ का कांग्रेस पर तंज

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति, पार्टी स्वतंत्र है। खुद लालू यादव ने कहा था कि इसे और कठोर कीजिए, ये उनके शब्द थे लेकिन आज जब इसे सख्त बना दिया गया है तो उनकी खुद की पार्टी कोर्ट जाने की बात करती है। केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा कि जब धारा 370 और 35A खत्म हुआ तब कांग्रेस पार्टी खुश नहीं थी, राम मंदिर के समय खुश नहीं थी निमंत्रण ठुकरा दिया, तीन तलाक से खुश नहीं थी, कुंभ से खुश नहीं थी। ये कांग्रेस पार्टी का चरित्र रहा है। देशहित में, जनहित में जो भी काम होते हैं उसका कांग्रेस विरोध करती है। अब इसका भी विरोध कर रही है, लाखों एकड़ जमीन का दुरुपयोग हो रहा था। वक्फ संशोधन विधेयक पास होने से देश की जनता खुश है। मुस्लिम लोग भी खुश हैं। कांग्रेस को तीसरी बार जनता ने किनारे लगा दिया है। (RJD Leader Tejashwi Yadav)

भाजपा नेता मोहसिन रजा ने राहुल को घेरा

भाजपा नेता मोहसिन रजा ने कहा कि कांग्रेस ने मुस्लिम समाज के लोगों को 2013 के संशोधन से लूटने का काम किया था। राहुल गांधी अच्छी तरह से जानते हैं कि उस कानून को खत्म करने काम भाजपा ने किया है। कांग्रेस ने इस पर सदन में चर्चा क्यों नहीं की? वे जानते हैं कि उन्होंने जो किया है गलत किया है। भाजपा हमेशा जनहित और देशहित के लिए कानून लाती है। कांग्रेस ने मुसलमानों के उत्थान और कल्याण का काम नहीं किया। बता दें कि RJD सांसद मनोज झा ने राज्यसभा में कहा था कि राष्ट्रीय जनता दल और लालू प्रसाद यादव देश के मुस्लिम समाज के साथ सीना तान के खड़े हैं। (RJD Leader Tejashwi Yadav)

Back to top button
error: Content is protected !!