Google Analytics —— Meta Pixel

श्रीलंका से वापस भारत लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लौटते समय राम सेतु के किए दर्शन

PM Modi Returned India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका की अपनी तीन दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद तमिलनाडु के रामेश्वरम पहुंचे, जहां उन्होंने रामनवमी के अवसर पर भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री ब्रिज-नए पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया और रामेश्वरम-तांबरम (चेन्नई) नई ट्रेनों और जहाजों को हरी झंडी दिखाई, जिससे परिवहन और प्रगति के एक नए युग की शुरुआत हुई। उद्घाटन के बाद PM मोदी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे, जिनका कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें:- सत्ता पाने के लिए हमने विचारधारा के साथ कोई समझौता नहीं किया: JP नड्डा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज रामनवमी का पावन पर्व है, अब से कुछ समय पहले अयोध्या में भव्य राम मंदिर में राम लला का सूर्य की किरणों ने भव्य तिलक किया है। भगवान श्रीराम का जीवन, उनके राज से मिलने वाली सुशासन की प्रेरणा राष्ट्र निर्माण का बड़ा आधार है। यह भारत रत्न डॉ. कलाम की भूमि है, उनके जीवन ने हमें दिखाया कि विज्ञान और अध्यात्म एक दूसरे के पूरक हैं। इसी तरह रामेश्वरम के लिए नया पंबन ब्रिज प्रौद्योगिकी और परंपराओं को एक साथ लाता है। (PM Modi Returned India)

PM मोदी ने कहा कि पिछले 10 सालों में भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था का आकार दोगुना कर लिया है। इतनी तेज़ वृद्धि का एक बड़ा कारण हमारा बेहतरीन आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर है। पिछले 10 सालों में हमने रेलवे, सड़क, एयरपोर्ट, बंदरगाह, बिजली, पानी, गैस पाइपलाइन जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बजट को लगभग 6 गुना बढ़ाया है। देश में मेगा प्रोजेक्ट्स पर बहुत तेज गति से काम हो रहा है। अगर आप उत्तर में देखेंगे तो दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज में से एक चेनाब ब्रिज जम्मू-कश्मीर में बनाया गया है। अगर आप पश्चिम में जाएंगे तो देश का सबसे लंबा समुद्री पुल, अटल सेतु, मुंबई में बनाया गया है। अगर आप पूर्व में जाएंगे तो आपको असम में बोगीबील ब्रिज दिखेगा और अगर आप दक्षिण में आएंगे तो दुनिया के कुछ वर्टिकल लिफ्ट ब्रिजों में से एक पंबन ब्रिज का निर्माण पूरा हो चुका है। (PM Modi Returned India)

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते दशक में भारत ने सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी रिकॉर्ड निवेश किया है। बीते 10 सालों में 4 करोड़ से ज्यादा पक्के घर देश भर के गरीब परिवारों को मिले हैं। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 12 लाख से ज्यादा पक्के घर यहां तमिलनाडु में मेरे गरीब परिवार के भाई-बहनों को मिले हैं। कार्यक्रम में तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे। (PM Modi Returned India)

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि श्रीलंका से लौटते समय मुझे राम सेतु के दर्शन का सौभाग्य मिला। एक दिव्य संयोग के रूप में यह उसी समय हुआ जब अयोध्या में सूर्य तिलक हो रहा था। दोनों के दर्शन का सौभाग्य मिला। प्रभु श्रीराम हम सभी को जोड़ने वाली शक्ति हैं। उनका आशीर्वाद सदैव हम पर बना रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका के अनुराधापुरा में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ संयुक्त रूप से महो-अनुराधापुरा रेलवे लाइन के लिए सिग्नलिंग सिस्टम का शुभारंभ किया – यह परियोजना भारत सरकार द्वारा समर्थित है। उन्होंने अनुराधापुरा रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। (PM Modi Returned India)

Back to top button
error: Content is protected !!