Google Analytics —— Meta Pixel

दुर्ग में 6 साल की मासूम की हत्या, सगे चाचा ने दिया वारदात को अंजाम

Durg Murder Case: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कन्या भोज के लिए निकली 6 साल की बच्ची की हत्या हो गई, जिसे लेकर पूरे जिले में तनाव का माहौल है। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में सेक्सुअल असॉल्ट, प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागने, इलेक्ट्रिक शॉक देने जैसी गंभीर बातें सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में बच्ची के सगे चाचा को आरोपी बनाया है। ASP सुखनंदन राठौर ने कहा कि 5 लोगों को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए पकड़ा गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट समेत कई जांच में पाया गया कि बच्ची के सगे चाचा ने ही वारदात को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : खेलते-खेलते कुएं में समाई बच्ची, शव मिलने से मचा कोहराम

दरअसल, मोहन नगर थाने में 6 साल की बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। बच्ची रविवार सुबह 9 बजे अपनी दादी के घर कन्या भोज के लिए गई थी। इसके बाद से वो घर नहीं लौटी। पुलिस भी लगातार तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला। इस बीच शाम 7.30 बजे सूचना मिली की बच्ची की लाश एक कार में मिला है। यह कार दादी के घर के बाहर ही खड़ी थी। परिजन मौके पर पहुंचे और लाश को बाहर निकाला। इस दौरान बच्ची खून से लहूलुहान मिली। मासूम बच्ची बहुत बुरी हालत में कार के अंदर सीट के नीचे पड़ी हुई थी। उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान थे, चमड़ी उधड़ी हुई थी। (Durg Murder Case)

आरोपी से पूछताछ जारी

परिजन बच्ची को लेकर दुर्ग जिला अस्पताल गए, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों और समाज के लोगों ने जमकर हंगामा किया। देर रात कार मालिक के घर और कार में तोड़फोड़ की गई। इधर पुलिस ने भी कार मालिक, उसके ड्राइवर समेत 5 लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया, जिनमें बच्ची का चाचा भी शामिल था। 3 संदेहियों को टेक्निकल जांच में निर्दोष पाया गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में यह पता चला कि आरोपी बच्ची का चाचा ही है। फिलहाल उसे रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही है। (Durg Murder Case)

परिजन और समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन

ASP राठौर के मुताबिक आरोपी ने अपने घर में ही वारदात को अंजाम दिया है। बच्ची की दादी-बुआ पूजा के लिए गई थी। इसी बीच रेप-मर्डर की वारदात हुई। इसके बाद मौका पाकर आरोपी चाचा ने बच्ची की लाश सामने रखे कार में छिपा दी। कार हमेशा वहीं खड़ी रहती थी। कार का एक दरवाजा लॉक नहीं होता था। ये बात आरोपी चाचा को पता थी। साथ ही एक्सपर्ट गर्मी की वजह से बॉडी में फफोले और कालापन आने की बात कह रहे हैं। फिलहाल पुलिस कई सवालों के जवाब तलाश रही है। बता दें कि घटना के सामने आने के बाद 300 से ज्यादा लोगों ने थाने का घेराव किया था। साथ ही पुलिस पर हमला करने की कोशिश की थी। थाना घेराव के बाद लोगों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया था। (Durg Murder Case)

Back to top button
error: Content is protected !!