Google Analytics —— Meta Pixel

दुर्ग में बच्ची की हत्या को लेकर CM साय ने किया ट्वीट, कहा- ऐसे अपराधियों की समाज में कोई जगह नहीं

CM on Durg Case: दुर्ग जिले में बच्ची की हत्या को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे लेकर ट्वीट किया है। साथ ही कहा है कि दुर्ग जिले के उरला में मासूम बच्ची के साथ हुई अमानवीय घटना की जितनी भर्त्सना की जाए, कम है। यह मानवता को कलंकित करने वाला, सभ्य समाज को गहरा आघात पहुंचाने वाला कृत्य है। ऐसे अपराधियों की समाज में कोई जगह नहीं है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि अपराधियों को समय सीमा के भीतर कड़ी से कड़ी सजा मिले। कुछ संदिग्धों को पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ हो रही है। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गए हैं।

यह भी पढ़ें:- मरका पंडुम में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय, कहा- नक्सलवाद को खत्म करने का पूरा होगा संकल्प

CM साय ने कहा कि दिवंगत बालिका के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति! डिप्टी CM अरुण साव ने घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से शांति की अपील की है। डिप्टी CM साव ने कहा कि 6 साल की बच्ची की मौत की घटना अत्यंत ही दुखद और दुर्भाग्यजनक है। (CM on Durg Case)

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कांग्रेस पर किया पलटवार

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि सबको निष्पक्ष न्याय दिया जा रहा है, जो भी दोषी है त्वरित कार्रवाई की जा रही है। दोषी जो भी हो निश्चित रूप से कड़ी कार्रवाई होगी। कांग्रेस गवर्नमेंट में इतनी बड़ी घटनाएं हुई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि यह दुर्भाग्यजनक और संवेदनशील मामला है। हमारी सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है। पूरे घटना की जांच चल रही है, दोषी जो भी होगा वो सलाखों के पीछे जरूर जाएगा। प्रदेश में कानून का राज है। कानून अपना काम करेगा, लोग कानून को हाथ में न लें। कांग्रेस के लोग भ्रम फैलाकर ऐसे मामलों में भी राजनीति करती है, जबकि कई अनाचार-दुराचार में कांग्रेस के लोगों का हाथ होता है। (CM on Durg Case)

Back to top button
error: Content is protected !!