Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में 31 नक्सलियों ने किया सरेंडर, CM साय और गृहमंत्री शर्मा ने जवानों को दी बधाई

Naxalites Surrender in CG: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान से प्रभावित होकर 4.5 लाख के 3 इनामी समेत 26 नक्सलियों ने सरेंडर किया है, जिसमें एक आमदई एरिया जनमिलिशिया कमांडर, एक गमपुर आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, 20 बेचापाल आरपीसी मिलिशिया, सीएनएम और डीएकेएमएस सदस्य, 3 केशकुतुल आरपीसी मिलिशिया और डीएकेएसएस सदस्य और एक गुड़से आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य शामिल हैं। राजेश कश्यप आमदई एरिया जनमिलिश‌िया कमांडर के पद पर सक्रिय था, जिस पर छत्तीसगढ़ शासन ने 3 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

यह भी पढ़ें:- दुर्ग में बच्ची की हत्या को लेकर CM साय ने किया ट्वीट, कहा- ऐसे अपराधियों की समाज में कोई जगह नहीं

कोसा माड़वी जनताना सरकार अध्यक्ष के पद पर सक्रिय था, जिस पर 1 लाख इनाम घोषित था। छोटू कुंजाम सीएनएम सदस्य के पद पर सक्रिय था, जिस पर 50 हजार रुपए इनाम घोषित था। सभी सरेंडर नक्सली अपने-अपने क्षेत्र में रोड खोदने और नक्सली बैनर, पोस्टर लगाने की घटना में शामिल थे। नक्सल उन्मूलन लोन वर्राटू अभियान और छत्तीसगढ़ सरकार की “पुनर्वास नीति” के तहत जिला पुलिस बल और CRPF भटके हुए नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क समेत संवाद कर शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके प्रभाव में लगातार शीर्ष समेत भटके हुए नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। (Naxalites Surrender in CG)

अब तक 953 नक्सलियों ने किया सरेंडर

 नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा और उनके शोषण, अत्याचार समेत स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा, नक्सल संगठनों के भीतर आंतरिक मतभेद और जंगलो में रहने की कठिनाईयों से तंग आकर नक्सलवाद की ओर भटके युवा अब समाज के मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प लेकर सरेंडर कर रहे हैं। आत्मसमर्पित नक्सलियों को नवनिर्मित पुनर्वास नीति के तहत 50 हजार रुपए की सहायता राशि के साथ छत्तीसगढ़ शासन की ओर से मिलने वाली अन्य सुविधाएं जैसे स्किल डेवलपमेंट के लिए प्रशिक्षण, कृषि भूमि मुहैया कराई जाएगी। बता दें कि लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 224 इनामी समेत 953 नक्सली आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं। (Naxalites Surrender in CG)

नारायणपुर में 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर

इधर, नारायणपुर में एक-एक लाख के पांच महिला नक्सलियों ने सरेंडर किया है। पुलिस के बढ़ते दबाव और अबूझमाड़ में पुलिस कैंपों की स्थापना का असर दिख रहा है। महिला नक्सलियों ने नक्सल संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के लिए सरेंडर किया है। महिला नक्सली नेलनार कुतुल एरिया में सक्रिय थी। इधर, CM विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सलवाद के समूल नाश के हमारे संकल्प को निरंतर सफलता मिल रही है। हमारी सरकार की नई आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति- 2025 से प्रभावित होकर दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों के सामने 26 हार्डकोर नक्सलियों का आत्मसमर्पण किया जाना स्वागतेय है। इस महत्वपूर्ण सफलता में नियद नेल्ला नार योजना और जिले में चलाए जा रहे लोन वर्राटू अभियान का विशेष योगदान है। (Naxalites Surrender in CG)

CM साय ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी लाल आतंक प्रभावित गांवों के नक्सलमुक्त होने पर उस गांव को एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री के संकल्पों के अनुरूप 31 मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में वामपंथी उग्रवाद के खात्मे की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। निश्चित ही तय समय सीमा में यह लक्ष्य पूरा होने वाला है। सुरक्षाबल के जवानों का सहृदय अभिनंदन। डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि विष्णुदेव सरकार की नई आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति-2025 से प्रभावित होकर दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों के सामने 26 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। उनका समाज की मुख्यधारा में स्वागत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प के साथ 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ और समूचे देश में वामपंथी उग्रवाद के खात्मे की राह में हम अग्रसर है। (Naxalites Surrender in CG)

Back to top button
error: Content is protected !!