Google Analytics —— Meta Pixel

बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर ब्लास्ट, ग्रेनेड हमले का शक

BJP Leader House Blast  : पंजाब के जालंधर में बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर 7 अप्रैल 2025 की रात करीब 1 बजे एक आतंकी हमला हुआ। इस हमले में अज्ञात हमलावरों ने उनके घर के बाहर ग्रेनेड फेंका, जिससे धमाका (BJP Leader House Blast) हुआ। कालिया ने बताया कि वह उस वक्त सो रहे थे और उन्हें पहले लगा कि यह गड़गड़ाहट की आवाज है, लेकिन बाद में पता चला कि यह विस्फोट था। इसके बाद उन्होंने अपने गनमैन को पुलिस स्टेशन भेजा।

यह भी पढ़े :- ईमानदार चोर : ढाई लाख चुराए, बोला- मजबूरी थी, 6 महीने में दूंगा पैसा वापस

जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के नेतृत्व में पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में इसे ग्रेनेड हमला माना जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कालिया सुरक्षित हैं, लेकिन यह हमला बीजेपी नेताओं पर बढ़ते खतरे को दर्शाता है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तफ्तीश तेज कर दी है।

जोरदार धमाके से टूटी घर की खिड़कियां

सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे तीन से चार युवक एक ई-रिक्शा पर आये और मनोरंजन कालिया के घर पर विस्फोटक फेंककर फरार हो गए. विस्फोटक घर के अंदर उनकी कार के पास जाकर गिरा. जोरदार धमाके से कार के साथ ही घर की खिड़कियों के शीशे भी टूट गये. इतना ही नहीं जमीन पर गड्ढा भी हो गया है. घटना के समय मनोरंजन कालिया घर पर सो रहे थे. फिलहाल घटना में मनोरंजन कालिया और उनका पूरा परिवार सुरक्षित है।

हमले के वक्त घर में मौजूद थे बीजेपी नेता

बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया ने कहा कि देर रात करीब 1 बजे धमाका हुआ. उस वक्त मैं सो रहा था, मुझे लगा कि ये गड़गड़ाहट की आवाज है. बाद में मुझे बताया गया कि धमाका हुआ है. इसके बाद मैंने अपने गनमैन को पुलिस स्टेशन भेजकर पुलिस को सूचना दी. फिलहाल सीसीटीवी की जांच की जा रही है। (BJP Leader House Blast )

Back to top button
error: Content is protected !!