Google Analytics —— Meta Pixel

ईमानदार चोर : ढाई लाख चुराए, बोला- मजबूरी थी, 6 महीने में दूंगा पैसा वापस

A Unique Theft : मध्य प्रदेश के खरगोन में एक अनोखी चोरी (A Unique Theft) की घटना ने सबको हैरान कर दिया। एक चोर ने एक दुकान से ढाई लाख रुपये चुराए, लेकिन इसके साथ ही उसने एक चिट्ठी छोड़ी, जिसमें उसकी मजबूरी और इंसानियत झलकती है। चिट्ठी में चोर ने लिखा, “माफ करना, छह महीने में पैसे लौटा दूंगा, मैं मोहल्ले का ही हूं।” इस पत्र में उसने अपनी मजबूरी का जिक्र करते हुए माफी मांगी और वादा किया कि वह चुराई गई रकम वापस कर देगा।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में 31 नक्सलियों ने किया सरेंडर, CM साय और गृहमंत्री शर्मा ने जवानों को दी बधाई

यह चिट्ठी कंप्यूटर से टाइप की गई थी, जिसे चोर ने चोरी के बाद दुकान में छोड़ दिया। पुलिस अब इस “ईमानदार चोर” की तलाश में जुट गई है, लेकिन उसकी यह चिट्ठी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, कुछ इसे मजबूरी का नतीजा मान रहे हैं तो कुछ चोर की ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं। यह घटना सुशासन और सामाजिक परिस्थितियों पर भी सवाल उठाती है।

माफीनामा में चोर ने बताई मजबूरी

चोर द्वारा छोड़ी गई चिट्ठी में उसने अपनी मजबूरी स्पष्ट की है। उसने लिखा कि उसे पैसों की सख्त जरूरत है क्योंकि उस पर भारी कर्ज है। यदि वह पैसे नहीं चुकाता तो उसे जेल जाना पड़ सकता है। इसीलिए उसने रात में दुकान के पीछे की शटर के ऊपर से घुसकर पैसे लिए हैं।

चिट्ठी में आगे लिखा है कि उसने केवल उतने ही पैसे लिए हैं, जितने की उसे जरूरत थी। उसने किसी अन्य सामान को हाथ नहीं लगाया। चोर ने लिखा कि वह छह महीने में पूरे पैसे लौटा देगा और उस वक्त खुद सामने भी आ जाएगा।

उसने दुकानदार और उसके बेटे दोनों से हाथ जोड़कर माफी भी मांगी और कहा कि रामनवमी जैसे शुभ दिन चोरी करना उसकी इच्छा नहीं थी, लेकिन हालातों ने मजबूर कर दिया। चोर ने यह भी लिखा कि यदि छह महीने बाद वह पैसे वापस न करे, तो दुकानदार चाहे तो उसे पुलिस के हवाले कर दे।

आखिर में उसने लिखा, “मैंने आपको सब कुछ सच्चाई से बता दिया है। फिलहाल सामने नहीं आ सकता, लेकिन जब पैसे लौटाऊंगा, तब जो सजा देना चाहो, दे देना। (A Unique Theft)

Back to top button
error: Content is protected !!