Google Analytics —— Meta Pixel

तहव्वुर राणा को ले ही आया भारत, अब आतंक का अंजाम देखेगी दुनिया, पाकिस्तान ने मुंबई हमले के आरोपी से झाड़ा पल्‍ला, कह दी ये बात…

Tahawwur Rana Updates : मुंबई अटैक का मास्टरमाइंड भारत आ ही गया। भारत आखिरकार अमेरिका से आतंकवादी राणा को ले ही आया। अमेरिका से वह स्पेशल विमान से आया है। तहव्वुर राणा को लेकर आया विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा है। उसके साथ भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की एक टीम थी। कुछ देर में उस आतंकी का खूंखार चेहरा देश के सामने होगा।

ये भी पढ़े :- T20 Cricket In Olympics : फैंस के लिए खुशखबरी, ओलंपिक में 128 साल बाद क्रिकेट की वापसी, जानिए कितनी टीमें ले सकेंगी हिस्सा

NIA करेगी अरेस्ट

तहव्वुर राणा (Tahawwur Rana ) को सबसे पहले एनआईए 26/11 हमले को लेकर दर्ज अपने केस में गिरफ्तार करेगी। उसे NIA के हेडक्वार्टर लेकर जाया जाएगा, जहां उसका मेडिकल टेस्ट होगा। उसके बाद राणा को कोर्ट में पेश कर उसकी रिमांड मांगी जाएगी।

दिल्ली एयरपोर्ट से भारी सुरक्षा के बीच राणा को NIA हेडक्वार्टर लेकर जाया जाएगा। कई लेयर की सिक्योरिटी होगी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के SWAT कमांडो के सुरक्षा घेरे में उसे ले जाया जाएगा। दिल्ली पुलिस की कई गाड़ियां राणा के काफिले को एस्कॉर्ट करेंगी। राणा एयरपोर्ट से बुलेटप्रूफ गाड़ी में जाएगा।

166 लोगों की गई थी जान

तहव्वुर राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है और 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली का करीबी है।

26 नवंबर 2008 को 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों के एक समूह ने मुंबई में एक रेलवे स्टेशन, दो होटलों र एक यहूदी केंद्र पर हमला किया था. साल 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों में छह अमेरिकियों समेत कुल 166 लोग मारे गए थे. इन हमलों को 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने अंजाम दिया था. इसी मामले में नवंबर 2012 में, पाकिस्तान के आतंकवादी अजमल कसाब को पुणे की यरवदा जेल में फांसी दे दी गई थी।

भारत कई वर्षों से राणा के प्रत्यर्पण का प्रयास कर रहा था, क्योंकि उसके लश्कर-ए-तैयबा और हेडली के साथ संबंध हैं. राणा ने अमेरिका में उपलब्ध सभी कानूनी विकल्पों का उपयोग किया, लेकिन उसे हर जगह से झटका मिला।

Tahawwur Rana के भारत पहुंचने से पहले डरा पाकिस्तान

मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण की खबर सुनते ही पाकिस्तान एक बार फिर डर गया है। जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान खुद को तहव्वुर राणा से अलग करने की कोशिश कर रहा है। बता दें, तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को लेकर पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है। तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने उसे कनाडाई नागरिक बताया और उसका पाकिस्तान कनेक्शन होने से पल्ला झाड़ने की कोशिश की है।

Back to top button
error: Content is protected !!