UPI DOWN : 57 मिनट तक रुके डिजिटल पेमेंट, यूजर्स को झेलनी पड़ी मुश्किल
UPI Service Down : देश भर में आज यूपीआई के जरिए पेमेंट करने में लोगों को दिक्कत आ रही है. UPI से ट्रांजेक्शन करने पर हजारों लोगों के पैसे अटक रहे हैं. डाउनडिटेक्टर के अनुसार, यूपीआई सेवाओं के संबंध में शिकायतें दोपहर तक 2,000 से अधिक हो गईं हैं, जिनमें पेमेंट और फंड ट्रांसफर करने में ज्यादा लोगों को दिक्कत आ रही है. कंपनी का सर्वर आज डाउन है, इसीलिए लोगों को पेमेंट संबंधी दिक्कतें हो रही हैं। करीब 57 मिनट तक डाउन रहने के बाद UPI सर्विस सर्विस को रिस्टोर कर लिया गया है।
NPCI ने जारी किया बयान
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने देशभर में UPI सेवा में आई रुकावट (UPI Service Down) को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया. इस बयान में कहा गया, “NPCI इस समय कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना कर रहा है, जिसकी वजह से कुछ UPI लेन-देन आंशिक रूप से असफल हो रहे हैं. हम इस समस्या को हल करने के लिए काम कर रहे हैं और आपको लगातार अपडेट देते रहेंगे. हमें हुई असुविधा के लिए खेद है।
यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री साय ने युवाओं के साथ किया आत्मीय संवाद, छत्तीसगढ़ के विकास में युवाओं की भागीदारी पर हुई चर्चा
यह परेशानी ऐसे समय में आई है जब देश में करोड़ों लोग रोज़मर्रा के लेनदेन के लिए UPI का इस्तेमाल कर रहे हैं. फिलहाल NPCI द्वारा इसे जल्द सही करने पर काम जारी है और जल्द ही सेवाओं के सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।
पिछले एक साल में यह यूपीआई के डाउन होने का यह छठा मामला है. डाउन डिटेक्टर के अनुसार, सुबह 11:26 बजे से यूपीआई में दिक्कतें शुरू हुईं. सबसे ज्यादा परेशानी 11:41 बजे हुई. तब 222 से ज्यादा लोगों ने पेमेंट में दिक्कत की शिकायत की. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर कई लोगों ने लिखा कि उन्हें पेटीएम और गूगल पे जैसे ऐप पर पेमेंट करने में परेशानी हो रही है।
बार बार ठप हो रहीं सेवाएं
यह पहला मौका नहीं है जब UPI पेमेंट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हो. बीते कुछ दिनों में UPI पेमेंट करने में कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. इस दौरान लोगों को पैसों के लेनदेन में भारी परेशानी हुई है। (UPI Service Down)



