Waqf Law Violence : वक्फ कानून पर जल उठा पश्चिम बंगाल का मुर्शिदाबाद, हिंसा में 3 लोगों की मौत, केंद्रीय बल तैनात
Waqf Law Violence : मुर्शिदाबाद में हुई झड़पों (Waqf Law Violence) में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और हिंसा के सिलसिले में 138 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को दावा किया कि राज्य में हिंदू ‘सुरक्षित नहीं’ हैं और स्थिति बहुत गंभीर और नाजुक है।
यह भी पढ़े :- प्रत्येक जरूरतमंद को किफायती आवास उपलब्ध कराने के लिए सरकार कर रही है भगीरथ प्रयास : मुख्यमंत्री साय
अधिकारी की यह टिप्पणी वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान मुर्शिदाबाद में भीड़ द्वारा की गई हिंसा में तीन लोगों की मौत के बाद आई है।
‘यहां हिंदू त्योहार मनाने के लिए अदालत जाना पड़ता है। आज भी काफी हिंसा हुई। कल दो मौतें हुईं और पुलिस फायरिंग में एक और मौत हुई। धुलियान में हिंदुओं की दुकानों को लूटा गया। स्थिति पुलिस के नियंत्रण से बाहर है। अब तक 35 पुलिसकर्मी घायल हो चुके हैं,’ एएनआई ने भारतीय जनता पार्टी नेता के हवाले से कहा।
उन्होंने कहा, ‘ममता बनर्जी तुष्टीकरण की राजनीति कर रही हैं। मैंने पहले राज्यपाल को (बंगाल में केंद्रीय बलों की तैनाती के लिए) पत्र लिखा था, कल मैंने मुख्यमंत्री से भी अपील की। जब इन लोगों ने ऐसा नहीं किया, तो मैं आज अदालत गया। कल कॉलेज स्क्वायर में भाजपा की रैली है। जमीनी हकीकत यह है कि बंगाल में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं, स्थिति बहुत गंभीर और नाजुक है।’
बीएसएफ हर स्थिति के लिए तैयार
डीजीपी पश्चिम बंगाल के साथ अपनी बैठक पर, आईजी साउथ बंगाल फ्रंटियर, बीएसएफ, करणी सिंह शेखावत ने कहा कि हमें इस स्थिति में उनके साथ मिलकर काम करना है. इसी पर चर्चा हुई. हमने पुलिस की मदद के लिए अपनी 5 कंपनियां भेजी हैं. हम यहां पुलिस की मदद करने के लिए हैं. हम राज्य पुलिस की मांग के अनुसार काम करेंगे. हमें उम्मीद है कि यहां जल्द ही शांति बहाल हो जाएगी. अगर पुलिस को और कंपनियों की जरूरत होगी, तो हम उन्हें मुहैया कराएंगे. बीएसएफ हर स्थिति के लिए तैयार है। (Waqf Law Violence)



