Salman Khan Death Threat: कार में बम लगाकर उड़ा देंगे…,सलमान खान को फिर मिली धमकी

Salman Khan Death Threat: बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि मुंबई के वर्ली में यातायात विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भेजी गई है। ऐसा पहली बार नहीं है जब सलमान खान को इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले भी कई बार सलमान खान को धमकी दी गई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और एक अज्ञात शख्स के खिलाफ पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि धमकी भेजने वाला शख्स कौन है।
यह भी पढ़े :- गरीबों से होने वाली लूट वक्फ कानून के बाद होगी बंद : प्रधानमंत्री मोदी
सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी
अभिनेता सलमान खान को उनके घर में घुसकर जान से मारने की धमकी (Salman Khan Death Threat) दी गई है। इस धमकी में अभिनेता सलमान खान की कार को बम से उड़ाने की बात कही गई है। वर्ली पुलिस स्टेशन में फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई करते हुए अज्ञात शख्स के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल इस मामले पर सलमान खान या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
जान से मारने की धमकियों पर क्या बोले थे सलमान खान
सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई से अबतक कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. अपनी फिल्म सिकंदर के प्रमोशन के दौरान एक्टर ने मिल रही धमकियों पर रिएक्ट किया था. उन्होंने कहा था कि ”भगवान, अल्लाह सब उनपर है. जितनी उम्र लिखी है, उतनी लिखी है. बस यही है. कभी-कभी इतने लोगों को साथ में लेने चलना पड़ता है, बस वही दिक्कत हो जाती है। (Salman Khan Death Threat)



