Google Analytics —— Meta Pixel

अगर कांग्रेस की सरकार रहती तो देश को आज भी ब्लैक आउट से गुजरना पड़ता: PM नरेंद्र मोदी

PM Modi on Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के यमुनानगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती पर मैं सभी देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। बाबा साहेब का विजन, उनकी प्रेरणा निरंतर विकसित भारत की यात्रा में हमें दिशा दिखा रही है। यमुनानगर एक सिर्फ शहर नहीं, बल्कि ये भारत के औद्योगिक नक्शे का भी अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा लगातार तीसरी बार, डबल इंजन सरकार के विकास की डबल रफ्तार देख रहा है।

यह भी पढ़ें:- नक्सलियों के सामूहिक आत्मसमर्पण पर मिलेगा दोगुना इनाम, छत्तीसगढ़ की नई नक्सल नीति में विशेष प्रावधान

PM मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लिए विकसित हरियाणा… ये हमारा संकल्प है। यहां शुरू हुई विकास परियोजनाएं… ये भी किसी का जीता-जागता उदाहरण है। मैं हरियाणा के लोगों को इस विकास परियजनाओं के लिए बहुत बहुत बधाई देता हूं। मुझे गर्व है कि हमारी सरकार बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाते हुए चल रही है। बाबा साहेब अंबेडकर ने उद्योगों के विकास को सामाजिक न्याय का मार्ग बताया था। बाबा साहेब ने भारत में छोटी जोतों की समस्या को पहचाना था। वो कहते थे कि दलितों के पास खेती के लिए पर्याप्त जगह नहीं है, इसलिए दलितों को उद्योगों से सबसे ज्यादा फायदा होगा। भारत में औद्योगिकरण की दिशा में बाबा साहेब ने देश के पहले उद्योग मंत्री डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर काम किया था। (PM Modi on Congress)

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लिए विकसित हरियाणा… इस संकल्प की सिद्धि के लिए… हरियाणा के लोगों की सेवा के लिए… यहां के युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए… हम ज्यादा स्पीड और ज्यादा बड़े स्केल पर काम कर रहे हैं। विकसित भारत के निर्माण में बिजली की बहुत बड़ी भूमिका रहने वाली है। इसलिए हमारी सरकार बिजली की उपलब्धता बढ़ाने के लिए चौतरफा काम कर रही है। चाहे वन नेशन-वन ग्रिड हो… नए कोल पावर प्लांट हों… सोलर एनर्जी हो… न्यूक्लियर सेक्टर का विस्तार हो…हमारा प्रयास है कि देश में बिजली का उत्पादन बढ़े… राष्ट्र निर्माण में बिजली की कमी बाधा ना बने। हमें कांग्रेस के दिनों को भी भूलना नहीं चाहिए। हमने 2014 से पहले जब कांग्रेस की सरकार थी तो हम वो दिन भी देखें है जब पूरे देश में ब्लैक आउट होते थे, बिजली गुल हो जाती थी। (PM Modi on Congress)

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार रहती तो देश को आज भी ऐसे ही ब्लैक आउट से गुजरना पड़ता। न कारखाने चल पाते, न रेल चल पाती, न खेतों में पानी पहुंच पाता… यानी कांग्रेस की सरकार रहती तो ऐसे ही संकट बने रहते। हमने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली स्कीम शुरू की है। अपने छत पर सोलर पैनल लगाकर आप अपना बिजली का बिल जीरो कर सकते हैं। इतना ही नहीं, जो अतिरिक्त बिजली का उत्पादन होगा, उसे बेचकर कमाई भी कर सकते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही मुद्रा योजना के 10 साल पूरे हुए हैं। आपको ये जानकर खुशी भी होगी और सुखद आश्चर्य भी होगा। इस योजना में पिछले 10 साल में देश के सामान्य लोग जो पहली बार उद्योग के क्षेत्र में आ रहे हैं उनको बिना गारंटी 33 लाख करोड़ रुपए लोन के रूप में दिए जा चुके हैं। इस योजना के 50 प्रतिशत से ज्यादा लाभार्थी एससी, एसटी और ओबीसी से हैं। (PM Modi on Congress)

PM मोदी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार किसानों के दुख-सुख की सबसे बड़ी साथी है। हमारा प्रयास है कि हरियाणा के किसानों का सामर्थ्य बढ़े। हरियाणा की भाजपा सरकार अब राज्य की 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदती है। हरियाणा के लाखों किसानों को पीएम फसल बीमा योजना का लाभ भी मिला है। आज रेवाड़ी के लोगों को बाईपास की सौगात भी मिली है। अब रेवाड़ी के बाजार, चौराहों और रेलवे फाटकों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को छुटकारा मिल जाएगा। ये चार लेन का बाईपास गाड़ियों को बड़ी आसानी से शहर से बाहर निकाल देगा। दिल्ली से नारनौल की यात्रा में एक घंटा समय कम लगेगा। मैं आपको इसकी बधाई देता हूं। हमारे लिए राजनीति सत्ता सुख का नहीं, सेवा का माध्यम है। जनता की सेवा का भी माध्यम और देश की सेवा का भी माध्यम। इसलिए भाजपा जो कहती है, उसे डंके की चोट पर करती है। (PM Modi on Congress)

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम लगातार आपसे किए वादे पूरे कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस शासित राज्यों में जनता से पूरा विश्वासघात किया गया है। कल देश ने बैसाखी का पर्व मनाया है। कल ही जालियांवाला बाग हत्याकांड के भी 106 साल हुए हैं। इस हत्याकांड में अपनी जान गंवाने वालों की स्मृतियां आज भी हमारे साथ है। जालियांवाला बाग हत्याकांड में शहीद हुए देशभक्तों और अंग्रेजों की क्रूरता के अलावा एक और पहलू है जिसे पूरी तरह अंधेरे में डाल दिया गया था। ये पहलू मानवता के साथ देश के साथ खड़े होने के बुलंद जज्बे का है, इस बुलंद जज्बे का नाम शंकरन नायर था। शंकरन नायर एक प्रसिद्ध वकील थे और उस जमाने में अंग्रेजी सरकार में बहुत बड़े पद पर विराजमान थे, लेकिन उन्होंने विदेशी शासन की क्रूरता के विरुध, जालियांवाला बाग हत्याकांड से व्यथित होकर मैदान में उतर गए। उन्होंने अंग्रेजों के विरुध आवाज उठायी, उन्होंने उस बड़े पद को लात माकर छोड़ दिया और जालियांवाला बाग हत्याकांड का केस अपने दम पर लड़े, अंग्रेजी साम्राज्य को हिला कर रख दिया। (PM Modi on Congress)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यही स्पिरिट हमारी आजादी की लड़ाई की असली प्रेरणा है। आज यही प्रेरणा विकसित भारत की यात्रा में बहुत बड़ी ताकत है। बाबा साहब ने कहा था कि उद्योगों का विकास सामाजिक न्याय का मार्ग है। उनका मानना था कि दलितों के पास पर्याप्त भूमि नहीं है, इसलिए औद्योगिक विकास से उन्हें लाभ होगा। बाबा साहब ने इस संबंध में भारत के पहले उद्योग मंत्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर काम किया। यहां तक कि चौधरी सर छोटू राम ने भी कहा था कि जब किसान छोटे उद्योगों के माध्यम से अतिरिक्त आय अर्जित करते हैं, तो इससे गांवों में समृद्धि आती है। इसी तरह गांवों और किसानों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले चौधरी चरण सिंह का मानना था कि औद्योगिक विकास और कृषि एक दूसरे के पूरक होने चाहिए। (PM Modi on Congress)

उन्होंने कहा कि हरियाणा में वर्तमान में 16,000 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है और उम्मीद है कि यह बढ़कर 24,000 मेगावाट हो जाएगा। एक तरफ हम थर्मल पावर प्लांट में निवेश कर रहे हैं और दूसरी तरफ हम लोगों को खुद बिजली उत्पादक बनने के लिए सशक्त बना रहे हैं। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के जरिए लोग सोलर पैनल लगाकर अपने बिजली बिल को शून्य कर सकते हैं। वे बची हुई बिजली को ग्रिड को वापस बेच भी सकते हैं। अब तक इस योजना के तहत 1.25 करोड़ से अधिक परिवार पंजीकृत हो चुके हैं। हरियाणा में भाजपा सरकार अब न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 24 फसलों की खरीद करती है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से भी किसानों को बहुत लाभ हुआ है, इस योजना के तहत 9,000 करोड़ रुपये से अधिक के दावे पहले ही वितरित किए जा चुके हैं। (PM Modi on Congress)

PM ने कहा कि पीएम-किसान सम्मान निधि के तहत हरियाणा में किसानों के खातों में सीधे 6,500 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि हस्तांतरित की गई है। भाजपा शासित राज्यों और कांग्रेस शासित राज्यों के बीच स्पष्ट अंतर है। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने लोगों पर कई तरह के कर लगाए हैं, जिससे उनका वित्तीय बोझ बढ़ गया है। यहां तक कि उनके अपने मंत्रियों ने भी माना है कि कांग्रेस ने कर्नाटक को “भ्रष्टाचार में नंबर वन” बना दिया है। तेलंगाना में कांग्रेस ने जनता से किए गए वादों को भूलना शुरू कर दिया है। जंगल की जमीन पर बुलडोजर चलाने और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने जैसी उनकी हरकतें प्रकृति के प्रति पूरी तरह से उपेक्षा दिखाती हैं। (PM Modi on Congress)

Back to top button
error: Content is protected !!