Rafale Fighter Jets : फ्रांस से 40 राफेल एयरक्राफ्ट खरीदेगा भारत, चीन-पाकिस्तान में हलचल
Rafale Fighter Jets : भारतीय वायुसेना में लगातार कम होते लड़ाकू विमानों को लेकर एक्सपर्ट्स चिंता जता रहे हैं, जबकि चीन अपनी वायुसेना को लगातार मजबूत कर रहा है. इसी बीच एक डिफेंस से जुड़ी वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि भारत सरकार ने फ्रांस से 40 और राफेल लड़ाकू विमान (Rafale Fighter Jets) खरीदने का फैसला किया है.
यह भी पढ़े :- Sushasan Tihar 2025 : जनता से सरोकार, बहने लगी खुशियों की बयार
भारत और फ्रांस के बीच यह सौदा सरकार से सरकार (G2G) के रूप में होगा. रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांस के रक्षा मंत्री 28 या 29 अप्रैल को भारत आने वाले हैं. इस दौरे में दोनों देशों के बीच भारतीय नौसेना के लिए राफेल मरीन लड़ाकू विमानों की खरीद को लेकर समझौता किया जाएगा. इन राफेल मरीन फाइटर जेट्स (Rafale Fighter Jets) को भारत के एयरक्राफ्ट कैरियर्स पर तैनात किया जाएगा.
मल्टी-रोल फाइटर एयरक्राफ्ट प्रोजेक्ट
MRFA प्रोजेक्ट के तहत भारत को 114 लड़ाकू विमान खरीदने हैं। हालांकि, अभी तक इसके लिए कोई टेंडर जारी नहीं हुआ है। भारतीय वायुसेना की तत्काल जरूरतों को देखते हुए सरकार ने सीधे राफेल विमान खरीदने का निर्णय लिया है।
भारतीय वायुसेना को मजबूत बनाने की योजना
भारतीय वायुसेना को ताकतवर बनाए रखने के लिए 42.5 स्क्वाड्रन की जरूरत है, लेकिन फिलहाल केवल 31 स्क्वाड्रन ही मौजूद हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए हर साल 35-40 नए लड़ाकू विमानों को शामिल करना जरूरी है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने 2030 तक 97 तेजस Mk-1A जेट देने की योजना बनाई है। हालांकि, उत्पादन की धीमी गति के कारण यह लक्ष्य मुश्किल लग रहा है।
फिर से राफेल क्यों?
सीरिया, लीबिया और माली में युद्ध में और लद्दाख की ऊंचाई वाली परिस्थितियों में खुद को साबित कर चुका राफेल भारत के लिए एक बेहतर पसंद बन चुका है. इसमें मेटेओर एयर-टू-एयर मिसाइलें, SCALP स्टैंड-ऑफ हथियार, और AESA रडार जैसी एडवांस क्षमताएं हैं, जो MiG-21, MiG-29 और Jaguar से कहीं आगे हैं. IAF और नौसेना दोनों के राफेल वेरिएंट में लगभग 95% समानता होने के कारण लॉजिस्टिक्स, ट्रेनिंग और रखरखाव में भारी सुविधा होती है. यह ज्वाइंट ऑपरेशन के लिए एक बड़ा फायदा है।
MRFA के खुले टेंडर की बजाय G2G मॉडल को एक रणनीतिक विकल्प के रूप में भी देखा जा रहा है. दो मोर्चों पर तेजी से बदलते खतरों और लिमिटिड टाइम बाउंडेशन को देखते हुए भारत राफेल को सबसे ज्यादा पसंद कर रहा है. सूत्रों के मुताबिक यह डिल भारत की Make-in-India-for-the-World नीति के भी अनुकूल है. राफेल के लिए भारत में असेंबली, ऑफसेट निवेश और MRO प्रणाली को सशक्त बनाने पर भी चर्चा चल रही है।



