Google Analytics —— Meta Pixel

PM मोदी से मिले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, द्विपक्षीय व्यापार, रक्षा और ऊर्जा सहयोग पर हुई चर्चा

PM Modi-JD Vance Meeting : अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस परिवार समेत भारत की यात्रा पर आए हुए हैं। सोमवार की शाम को जेडी वेंस ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात (PM Modi-JD Vance Meeting ) की है। पीएम मोदी ने जेडी वेंस और उनके परिवार का लोक कल्याण मार्ग पर स्थित पीएम आवास पर स्वागत किया है। बता दें कि इससे पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस और उनकी पत्नी उषा सोमवार को सुबह 9.30 बजे के करीब नई दिल्ली के पालम एयरबेस पर उतरे। वह 4 दिनों के भारत दौरे पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी और जेडी वेंस ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की है।

यह भी पढ़े :- Earth Day 2025 : प्रत्येक नागरिक बने प्रकृति का प्रहरी : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री मोदी और जेडी वेंस के बीच क्या हुई चर्चा?

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेडी वेंस के बीच हुई मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया. 
  • जेडी वेंस के साथ मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपने इस साल के अमेरिकी दौरे और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हुई चर्चाओं को याद किया. इस यात्रा के दौरान ट्रंप-मोदी के बीच हुई महत्वपूर्ण चर्चाओं ने एक रोडमैप तैयार किया. दोनों ने ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ (MAGA) और ‘विकसित भारत 2047’ के विजन के साथ मिलकर काम करने की योजनाओं पर चर्चा की.
  • दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बाइलेटरल ट्रेड एग्रीमेंट्स) को लेकर हो रही बातचीत में प्रगति का स्वागत किया.
  • दोनों नेताओं ने ऊर्जा, रक्षा और रणनीतिक तकनीकों के क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर भी दोनों देशों ने सहमति व्यक्त की. साथ ही निरंतर प्रयासों की भी सराहना की.
  • दोनों नेताओं ने वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर संवाद और कूटनीति को प्राथमिकता देने की बात कही.
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को शुभकामनाएं भेजी हैं और कहा है कि वह इस साल के आखिर में उनकी भारत यात्रा का इंतजार कर रहे हैं। पीएम मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने आगे बढ़ने के लिए संवाद और कूटनीति का आह्वान किया है।

PM मोदी ने दी बैठक की जानकारी

जेडी वेंस के साथ मुलाकात (PM Modi-JD Vance Meeting) को लेकर पीएम मोदी ने X पर लिखा– “नई दिल्ली में अमेरिकी उपराष्ट्रपति और उनके परिवार का स्वागत कर के खुशी हो रही है। मैंने अमेरिका की अपनी यात्रा और राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मुलाकात के बाद तेज प्रगति की समीक्षा की। हम व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा, ऊर्जा समेत पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत-अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी हमारे लोगों और दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए 21वीं सदी की एक निर्णायक साझेदारी होगी।

वेंस ने अक्षरधाम मंदिर के दर्शन किए

दिल्ली पहुंचने के बाद अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, उनकी पत्नी उषा वेंस और उनके बच्चों ने दिल्ली में स्थित प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर के दर्शन किए। अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बच्चे अनारकली सूट, कुर्ता और पायजामा सहित पारंपरिक भारतीय परिधान पहने हुए देखे गए। जेडी वेंस ने पत्नी उषा के साथ मंदिर में प्रार्थना की।

जयपुर और आगरा जाएंगे जेडी वेंस

जेडी वेंस और उनका परिवार जयपुर और आगरा की यात्रा पर भी जाएगा। वेंस परिवार के साथ एक विशेष विमान से जयपुर जाएंगे और वहां रामबाग पैलेस होटल में ठहरेंगे। वह मंगलवार को सुबह में जयपुर के आमेर किला पहुंचेंगे और दोपहर तीन बजे आरआईसी में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके बाद वेंस परिवार के साथ बुधवार को आगरा जाएंगे। वह दोपहर में जयपुर लौटकर सिटी पैलेस जाएंगे। इसके बाद गुरुवार की सुबह वेंस और उनका परिवार वापस अमेरिका के लिए रवाना हो जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!