Google Analytics —— Meta Pixel

‘नेशनल हेराल्ड की लूट’ लिखे बैग के साथ JPC बैठक में पहुंचीं बांसुरी स्वराज, प्रियंका गांधी ने शुरू किया था ट्रेंड

JPC Meet : बीजेपी की सांसद बांसुरी स्वराज सोमवार को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पहल पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC Meet ) की बैठक में भाग लेने के लिए संसद भवन पहुंचीं। इस दौरान सभी की नजर बीजेपी सांसद के बैग पर टिक गई। बांसुरी स्वराज ने जो बैग लिया था उस पर पर बड़े अक्षरों में लिखा था “नेशनल हेराल्ड की लूट।

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री साय मुंबई में कपड़ा और इस्पात उद्योग के दिग्गजों से करेंगे मुलाकात, बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर में दो दिवसीय कार्यक्रम में होंगे शामिल

बैग पर लिखा संदेश अनदेखा नहीं किया जा सकता था और ऐसा लग रहा था कि यह एक राजनीतिक संदेश है, जिसने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी पर भाजपा के लंबे समय से चले आ रहे हमले को फिर से हवा दे दी है।

बांसुरी स्वराज का ‘National Herald Ki Loot’ लिखा हुआ बैग लेने का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो गया। यह सीधे तरीके से एक राजनीतिक संदेश था क्योंकि नेशनल हेराल्ड मामले में जांच एजेंसी ईडी के द्वारा चार्जशीट दायर किए जाने के बाद से ही देश का राजनीतिक माहौल बेहद गर्म है।

चार्जशीट में सोनिया, राहुल का है नाम

ईडी की चार्जशीट में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल गांधी, सैम पित्रोदा सहित कई नेताओं के नाम शामिल हैं। बांसुरी स्वराज के द्वारा इस बैग को अपने साथ लेकर आने की वजह से सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर चर्चा फिर से तेज हो गई है।

इस दौरान बांसुरी स्वराज ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि भ्रष्टाचार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी मीडिया में घुस गया है उन्होंने कहा कि ईडी की चार्जशीट कांग्रेस के कामकाज और उसकी विचारधारा के बारे में बताती है, जहां सार्वजनिक सेवा के लिए बनी संस्थाओं का निजी फायदे के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

बांसुरी स्वराज ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और कांग्रेस पार्टी और इसका शेष नेतृत्व इसके लिए जिम्मेदार है। याद दिलाना होगा कि ईडी की चार्जशीट सामने आने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने देश भर में जोरदार प्रदर्शन किया था। ईडी की चार्जशीट पर 25 अप्रैल को अदालत में सुनवाई होनी है।

प्रियंका गांधी लेकर आईं थी ट्रेंड

बता दें कि कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने बैग वाला ट्रेंड शुरू किया था. संसद के सत्र के दौरान प्रियंका गांधी ने अपने हैंडबैग को लेकर काफी चर्चा में रहीं थीं. प्रियंका संसद के सत्र के दौरान एक दिन फिलिस्तीन लिखा हैंडबैग लेकर संसद पहुंचीं थी. इसके बाद उन्होंने उसके अगले ही दिन बांग्लादेश में हिंदु अल्पसंख्यकों पर हो रहे हिंसा पर स्लोगन लिखा बैग लेकर संसद पहुंची थी. प्रियंका के बैग पर लिखा था- ‘बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के साथ खड़े हो। (JPC Meet )

Back to top button
error: Content is protected !!