Sharbat Jihad Controversy: ‘शरबत जिहाद’ के मामले में फंस गए बाबा रामदेव, हाईकोर्ट ने जमकर लगाई फटकार

Sharbat Jihad Baba Ramdev Controversy: योग गुरु बाबा रामदेव के शरबत जेहाद वाले बयान पर दिल्ली हाईकोर्ट ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. कोर्ट ने हमदर्द के रूह अफजा के खिलाफ बाबा रामदेव की “शरबत जिहाद” (Sharbat Jihad Baba Ramdev Controversy:) टिप्पणी पर कहा कि यह कोर्ट की अंतरात्मा को झकझोरता है, यह पूरी तरह से अक्षम्य है।
यह भी पढ़े :- ‘नेशनल हेराल्ड की लूट’ लिखे बैग के साथ JPC बैठक में पहुंचीं बांसुरी स्वराज, प्रियंका गांधी ने शुरू किया था ट्रेंड
जस्टिस अमित बंसल की बेंच रामदेव के खिलाफ हमदर्द के मुकदमे की सुनवाई कर रही है. मुकुल रोहतगी ने कहा कि अपनी टिप्पणी से रामदेव ने धर्म के आधार पर हमदर्द पर हमला किया है और इसे उन्होंने “शरबत जिहाद” नाम दिया है. रामदेव की ओर से एक प्रॉक्सी वकील पेश हुए और जवाब देने के लिए वकील ने समय मांगा है. हाईकोर्ट ने रामदेव के वकील को दोपहर 12 बजे पेश होने को कहा है।
साथ ही हाईकोर्ट ने यह भी संकेत दिया कि अगर वकली पेश नहीं हुए तो कोर्ट बहुत सख्त आदेश पारित करेगा।
क्या बोले मुकुल रोहतगी?
लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी ने हमदर्द की ओर से पेश हुए. उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट से कहा, ‘यह एक चौंकाने वाला मामला है, जो न केवल रूह अफजा को बदनाम करने, बल्कि ‘सांप्रदायिक विभाजन’ का भी मामला है. उन्होंने कहा कि रामदेव की टिप्पणी नफरत हेट स्पीच (फैलाने वाले भाषण) के समान है. रोहतगी ने कहा कि रामदेव ने अपनी टिप्पणी के जरिये हमदर्द पर धर्म के आधार पर हमला किया है और इसे ‘शरबत जिहाद’ कहा है।
बाबा रामदेव ने क्या कहा था?
बाबा रामदेव ने कहा था, ‘अगर आप वह शरबत पीते हैं, तो मदरसे और मस्जिदें बनेंगी. लेकिन अगर आप यह (पंतजलि का गुलाब शरबत) पीते हैं, तो गुरुकुल बनेंगे, आचार्य कुलम् विकसित होगा, पंतजलि विश्वविद्यालय का विस्तार होगा और भारतीय शिक्षा बोर्ड आगे बढ़ेगा।
बाबा रामदेव ने इसके साथ ही रूह अफ़ज़ा शरबत को लव जिहाद की कथित साजिश से भी जोड़ दिया था. उन्होंने कहा, ‘जैसे लव जिहाद है, वैसे ही यह भी एक तरह का शरबत जिहाद है. इस शरबत जिहाद (Sharbat Jihad Baba Ramdev Controversy) से खुद को बचाने के लिए यह संदेश सभी तक पहुंचना चाहिए।



