Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले पर भारत का बड़ा फैसला, आधी रात को पाकिस्तानी राजदूत को किया तलब, थमा दिया PNG नोट

Pahalgam Terror Attack : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद भारत का जवाबी एक्शन शुरू हो गया है। बुधवार देर रात दिल्ली में पाकिस्तान के शीर्ष राजनयिक साद अहमद वराइच को तलब किया गया है। साथ ही पाकिस्तान के सैन्य राजनयिकों को पर्सोना नॉन ग्राटा नोट भेजा। बता दें कि पर्सोना नॉन ग्राटा का मतलब है कि किसी राजनयिक या विदेशी व्यक्ति को किसी विशेष देश में प्रवेश या रहने से मना करना। भारत ने पाकिस्तान के सैन्य राजनयिकों को ये नोट थमाया है, जिसके बाद उन्हें एक हफ्ते के अंदर भारत छोड़ना होगा।
यह भी पढ़े :- आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर भारत की बड़ी कार्रवाई, सिंधु जल समझौता रोका, CCS की बैठक में लिए गए 5 बड़े फैसले
इस बीच, हमले में मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचने लगे हैं। हर परिवार में गमगीन माहौल है और देश में गुस्सा है।
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ उठाया सख्त कदम
भारत ने पाक के खिलाफ पांच कड़े फैसले लिए हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच स्थित अटारी बॉर्डर चेक पोस्ट को बंद कर दिया जाएगा। इससे दोनों देशों के बीच सीमित आवाजाही भी रुकने वाली है। भारत पाकिस्तान में स्थित अपना दूतावास बंद करने वाला है। इससे कूटनीतिक रिश्ते में बड़ा बदला हो सकता है।
इंडस वॉटर ट्रीटी पर लगी रोक
भारत ने इंडस वॉटर ट्रीटी (जल संधि) को रोक दिया है। इसका बड़ा असर पाकिस्तान पर होगा. भारत-पाकिस्तान के बीच यह जल संधि 62 साल पहले हुई थी। पाकिस्तान को इस संधि की वजह से काफी पानी मिलता है, लेकिन अब उसकी दिक्कत बढ़ जाएगी।
पाकिस्तान को सता रहा सर्जिकल स्ट्राइक का डर
भारत के एक्शन की वजह से पाकिस्तान में खौफ है. भारतीय सेना ने पीओके में आतंकवादियों के 42 कैंप की पहचान कर ली है। सेना जरूरत के हिसाब से यहां तबाही मचा सकती है। आतंकियों के कैंप अलग-अलग जगह पर हैं। नॉर्थ पीर पंजाल में 10 तो साउथ में 32 कैंप, हो सकते हैं। यहां कुल 130 आतंकी हो सकते हैं। अब पाकिस्तान को सर्जिकल स्ट्राइक का डर सता रहा है।
पांच बड़े फैसले, जो भारत ने लिए
- पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों को सौंपा गया ‘Persona Non Grata’: नई दिल्ली स्थित पाक उच्चायोग के रक्षा, नौसेना और वायुसेना सलाहकारों को ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ घोषित किया गया है. इन्हें एक सप्ताह के भीतर भारत छोड़ने के आदेश दिए गए हैं।
- भारतीय सैन्य अधिकारी भी इस्लामाबाद से वापस बुलाए जाएंगे: भारत ने भी अपने रक्षा, नौसेना और वायुसेना सलाहकारों को पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग से वापस बुलाने का निर्णय लिया है। दोनों देशों के उच्चायोगों में ये पद अब समाप्त माने जाएंगे। इसके साथ ही सलाहकारों के पांच सहायक कर्मचारियों को भी हटाया जाएगा।
- अटारी सीमा चौकी तत्काल बंद: भारत-पाकिस्तान के बीच अटारी स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (ICP) को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाएगा। जिन लोगों ने वैध दस्तावेजों के साथ भारत में प्रवेश किया है, वे 1 मई 2025 तक उसी रास्ते से वापस लौट सकते हैं।
- सिंधु जल संधि निलंबित: भारत ने पाकिस्तान के साथ हुई सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह निर्णय तब तक प्रभावी रहेगा जब तक पाकिस्तान आतंकवाद का समर्थन पूरी तरह और विश्वसनीय रूप से बंद नहीं करता।
- SAARC वीजा छूट योजना रद्द: पाकिस्तान के नागरिक अब दक्षेस वीजा छूट योजना (SVES) के तहत भारत यात्रा नहीं कर सकेंगे। पहले से जारी सभी SVES वीजा रद्द माने जाएंगे। जो पाकिस्तानी नागरिक वर्तमान में इस वीजा पर भारत में हैं, उन्हें 48 घंटे के भीतर देश छोड़ना होगा। (Pahalgam Terror Attack)



