Google Analytics —— Meta Pixel

शहबाज के बयान पर केंद्रीय मंत्री मजूमदार का पलटवार, कहा- पाकिस्तान पर जोरदार हमला करेंगे

Union Minister Majumdar: पहलगाम हमले की जांच को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बयान पर केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ये लोग क्या जांच करेंगे? क्या कोई चोर कभी अपनी चोरी की जांच कर सकता है ? पाकिस्तान के प्रधानमंत्री डर के कारण ऐसा कह रहे हैं। यह डर अच्छा है, उन्हें यह डर होना चाहिए। जब पाकिस्तान तैयार नहीं होगा, तभी हम उन पर हमला करेंगे और जोरदार हमला करेंगे। केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा कि आतंकियों को छोड़ा नहीं जाएगा। इस आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया भारत और प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है। आज पीड़ित परिवारों के साथ देश की 140 करोड़ जनता खड़ी है।

यह भी पढ़ें:- अगर पानी का रास्ता रोका तो हम…, पाकिस्तान की गीदड़ भभकी, शाहबाज बोले- पूरी ताकत से जवाब देंगे

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पहले ही आतंकवाद को खत्म करने पर भाषण दे चुके हैं। सिंधु जल संधि 1960 में हुई थी और अब देश में ऐसा माहौल है कि रक्त और पानी एक साथ नहीं बह सकते। पहलगाम हमले की जांच को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बयान पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। CM उमर ने कहा कि उन्होंने तो यह पहले तसलीम ही नहीं किया कि पहलगाम में कुछ हुआ था। उन्होंने सबसे पहले कहा था कि यह हमला हिंदुस्तान ने खुद कराया है, जो हुआ उसका हमें बहुत अफसोस है और ऐसा नहीं होना चाहिए था। पहलगाम में टूरिस्ट को निशाना बनाया गया था, क्योंकि उनका मकसद था कि कश्मीर से सभी पर्यटकों को बाहर निकाला जाए। (Union Minister Majumdar)

पहलगाम हमले का असर

CM उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मैं पर्यटकों के बीच डर को समझ सकता हूं, जो लोग यहां छुट्टियां मनाने आते हैं, वे किसी भी तरह का डर महसूस नहीं करना चाहते, लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि अगर वे इस समय कश्मीर छोड़ देते हैं, तो इससे हमारे दुश्मन जीत सकते हैं। उन्होंने पर्यटकों को इसलिए निशाना बनाया, क्योंकि वे सभी पर्यटकों को कश्मीर से बाहर भेजना चाहते थे। पहलगाम के टूरिस्ट पोनी स्टैंड के अध्यक्ष रयेस अहमद भट ने कहा कि हम यहां हुई घटना की निंदा करते हैं। हमने एक बड़ा विरोध प्रदर्शन भी किया। हम नहीं चाहते कि कश्मीर में ऐसी घटनाएं हों, क्योंकि कश्मीर 99% पर्यटन पर निर्भर है। जब पर्यटक यहां आते हैं तो हमें आजीविका मिलती है। हमने उन लोगों को बचाया, जो घटना के समय डरे हुए थे। हमने अपने पोनी मालिकों को भी बचाया। यहां की पूरी आबादी बहुत परेशान है। पहलगाम के लोग पर्यटन पर निर्भर हैं। (Union Minister Majumdar) 

सिंधु जल संधि पर रोक

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सिंधु जल संधि को निलंबित करने को लेकर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार का साथ दिया है। उन्होंने कहा कि सिंधु जल संधि से जम्मू-कश्मीर को पहले ही बहुत नुकसान हो चुका है, लेकिन अगर इस संधि के निलंबन से जम्मू-कश्मीर को फायदा होता है तो मैं सबसे पहले यह कहूंगा कि यह एक अच्छा कदम है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहि पहलगाम में हुआ हादसा केवल एक हादसा नहीं, बल्कि एक आतंकवादी हमला है। प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में भी कहा था कि पाकिस्तान को इसकी बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। निर्दोष लोगों का धर्म पूछकर उनकी हत्या करना निंदनीय है। इस घटना की निंदा केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हो रही है। (Union Minister Majumdar)

देश के घटी कोई भी आतंकी घटना असहनीय: ओम

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि आतंकी हमले की सभी ने निंदा की है, सभी वर्गों के लोगों ने इसकी निंदा की है। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों ने हमारे लोगों की हत्या की है, जिन्हें बख्शा नहीं जाएगा। पाकिस्तान के खिलाफ जो भी फैसला लिया गया है, उसे PM मोदी के नेतृत्व में लागू किया जाएगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में घटी आतंकी घटना से पूरा देश दुखी है। निश्चित रूप से आने वाले समय में आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। देश के घटी कोई भी आतंकी घटना असहनीय है। (Union Minister Majumdar)

Back to top button
error: Content is protected !!