सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को उन्हीं की भाषा में जवाब देने के लिए तैयार है: CM योगी आदित्यनाथ
CM Yogi on Terrorism: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी में आतंकियों और उनके आकाओं को चेतावनी दी है। CM योगी ने कहा कि सभ्य समाज में आतंकवाद और अराजकता के लिए कोई जगह नहीं हो सकती। भारत सरकार का सुरक्षा, सेवा और सुशासन का मॉडल विकास पर आधारित है। यह गरीबों के कल्याण और सभी की सुरक्षा पर आधारित है, लेकिन अगर कोई सुरक्षा में सेंध लगाने की हिम्मत करता है तो जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत, नया भारत उसे उसी भाषा में जवाब देने के लिए तैयार है, जो उसे समझ में आती है।
यह भी पढ़ें:- हर वर्ग की भागीदारी से भारत गढ़ रहा नया कीर्तिमान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में घटी आतंकी घटना से पूरा देश दुखी है। निश्चित रूप से आने वाले समय में आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। देश में घटी कोई भी आतंकी घटना असहनीय है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत को पाकिस्तान जैसे आतंकवादी देश के साथ व्यापारिक संबंध रखने में कोई रूचि नहीं है। हम भारत के किसी भी स्थान पर आतंकवाद को पनपने नहीं देंगे। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि यह बहुत हृदयविदारक घटना हुई है। अभी तक भारत सरकार ने बहुत कड़े निर्णय लिए हैं। हमने सिंधु समझौते को भी रद्द किया है। आप विश्वास रखिए क्योंकि मोदी सरकार द्वारा ऐसे आतंकवादियों को ढूंढ़कर सबक सिखाया जाएगा। भारत के लोग बहुत गुस्से में है। (CM Yogi on Terrorism)
आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाएगा: सोनोवाल
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि पहलगाम में जो घटना हुई उसकी सभी ने कड़ी निंदा की है, न केवल भारत बल्कि दुनिया भर के देशों ने इसकी निंदा की है। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाएगा और पाकिस्तान के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लिए गए फैसलों को लागू किया जाएगा। हर भारतीय देश की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा नेता रविंदर रैना ने कहा कि पूरे भारत और पूरे जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के आतंकवाद के खिलाफ गुस्सा है। पहलगाम में पर्यटकों पर हमला मानवता की हत्या है, मानवता शर्मसार हुई है। एक बहुत बड़ा अपराध, एक बहुत बड़ा पाप पाकिस्तान के इन अपराधियों ने, इन आतंकवादियों ने किया है, जिसकी पाकिस्तान और आतंकवादियों को बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। (CM Yogi on Terrorism)
पाकिस्तान आतंकवाद का प्रजनन केंद्र: राज्यपाल
JDU अध्यक्ष जी.एम. शाहीन ने कहा कि यह घटना पूरी मानवता को शर्मसार करने वाली है, यह हैवानियत है। हमने कभी नहीं सोचा था कि उग्रवाद इस हद तक पहुंच जाएगा। अब इस चीज को खत्म करने का समय आ गया है, 35 साल बीत चुके हैं, बहुत हो गया। मैं सरकार से अपील करता हूं कि अब इनका खेल खत्म करें क्योंकि अब बहुत हो गया। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो कभी कुछ नहीं सीखता। वे हमेशा सबसे बर्बर आतंकवादियों को बढ़ावा देते रहते हैं। सही कहा गया है कि पाकिस्तान आतंकवाद का प्रजनन केंद्र है, लेकिन मुझे यकीन है कि पाकिस्तान को सही सीख मिलेगी। (CM Yogi on Terrorism)



